13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

यमुना नदी में डूबती यूवती का कथित वीडियो आया सामने… तीसरे दिन भी यूवती का नहीं कोई सुराग….

Ashoka Times….28 November 2024

पांवटा साहिब यमुना नदी में डूबने वाली यूवती का तीसरे दिन भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है हालांकि लड़की के परिजन और एक वीडियो सामने आया है जिसमें कथित तौर पर वह लड़की डूबती दिखाई दे रही है।

इसी बीच सोशल मीडिया पर कथित तौर से उक्त युवती के पानी मे डूबने का वीडियो सामने आया है, जो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। यह तो स्पष्ट है कि जिस जगह पर यूवती ने छलांग लगाई थी यह वीडियो उसी जगह का है लेकिन फिर भी इसका ठोस तौर पर दावा नहीं किया जा सकता। यमुना नदी के पास वन विभाग के पार्क से यह वीडियो बनाया गया है। जिसमें एक लडक़ी छटपटाती हुई दिखाई दे रही है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि यह वही युवती है, जो पानी में कूदी थी। लेकिन वीडियो में चेहरा साफ नहीं दिखाई दे रहा है।

बता दे कि इस युक्ति के माता-पिता भी बीते कल बुधवार को सामने आए थे । वह प्रवासी के तौर पर यहां रह रहे है, और मजदूरी कर अपना पालन-पोषण कर रहे है। युवती की माँ ने आत्महत्या करने वाली लड़की को पहचानने का दावा किया है, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज की गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles