13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

17 वर्षीय ने यू लगाया मौत को गले… हिमाचल प्रदेश में बढ़ रहे सुसाइड के आंकड़े…! पढ़े क्यों…

Ashoka Times….

जिला सिरमौर के शमशेरपुर में एक आत्महत्या का मामला सामने आया है जिसमें आईटीआई के छात्र ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।

जिला मुख्यालय नाहन के शमशेर पुर से एक आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बुधवार शाम करीब 9 बजे 17 वर्षीय आईटीआई के छात्र सोहेब ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोहेब शमशेरपुर वार्ड नंबर 12 का निवासी था, परिवार का इकलौता बेटा था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग स्तब्ध रह गए।

उधर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है और हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। वीरवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

2021-22 में क्या थे सुसाइड के आंकड़े…

हिमाचल में वर्ष 2021-22 में पुलिस द्वारा एक आंकड़ा दिया गया था जिसमें प्रदेश में 886 से अधिक आत्महत्याएं हुई थी। जिसमें बताया गया था कि वित्तीय दिवालियापन 17, विवाह संबंधी 65, पारिवारिक समस्या 179, नशा 21, बेरोजगारी 33, स्वास्थ्य 184, परीक्षा में फल 2, प्रेम प्रसंग 28, अन्य कारणों से 357 आत्‍महत्‍या हुईं। प्रदेश में कुल 886 लोगों ने आत्‍महत्‍या की।

क्या है आत्महत्या रोकने का उपाय…

आइजीएमसी शिमला मनोरोग चिकित्सा विभाग के अध्‍यक्ष डा. दिनेश कुमार ने बताया था कि आत्महत्या से पहले लोग बातों व व्यवहार से कई तरह के संकेत दे देते हैं। या तो वे कम बातें करेंगे या भावुक होकर रोना शुरू कर देेंगे। इन संकेतों को स्वजन समझें व सुनें। चिकित्सक की सलाह लें। नशे के कारण भी लोग आत्महत्या करते हैं। नशा एक बीमारी है। इसका सेवन करने वालों का इलाज करवाएं। डिप्रेशन के कारण ज्यादातर लोग आत्महत्या करते हैं। लक्षण पाए जाने पर साइको थैरेपी व काउंसलिंग करवाएं। प्रीवेंशन के अर्ली स्टेपस उठाएं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles