13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

भारतीय किसान यूनियन (WF) ने नियुक्त किए कईं जिलों में अध्यक्ष… गुलज़ार सिंह 

किसानों की आवाज उठाने के लिए करेंगे काम….

Ashoka Times….28 October 2024

हिमाचल प्रदेश भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें आधा दर्जन जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए ।

जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुलजार सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश भारतीय किसान यूनियन केवल किसानों की समस्याओं के लिए आवाज उठाती है । यह किसी भी राजनीतिक संगठन से जुड़ा नहीं है। उन्होंने बताया कि चंबा, ऊना, सिरमौर, बिलासपुर, हमीरपुर जिलों में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है ताकि किसानों की आवाज को बुलंद किया जा सके। जल्द ही हिमाचल प्रदेश में रिक्त पदों को भी भरा जाएगा ताकि हिमाचल प्रदेश में भारतीय किसान यूनियन किसानों के हक के लिए लड़ाई लड़ सके।

प्रदेश अध्यक्ष गुलजार सिंह ने बताया रघुवीर सिंह को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है, कमलेश सेठी को अध्यक्ष चम्बा, संजीव कुमार अध्यक्ष ऊना, गुरमीत सिंह अध्यक्ष हमीरपुर, वीरेंद्र सिंह पठानिया हमीरपुर युवा विंग जिला अध्यक्ष, वही सिरमौर से यशवंत सिंह को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

प्रदेश स्तर पर की गई इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त, राष्ट्रीय संगठन मंत्री नाथूराम चौहान, प्रदेश सचिव उत्तराखंड प्यारा सिंह, अक्षय चौधरी हरिद्वार अध्यक्ष, अरुण शर्मा राष्ट्रीय प्रवक्ता, सलीम अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles