15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

रोटरी क्लब और तिरुपति ने बांटे टीबी मरीजों को प्रोटीन पाउडर….

रोटरी क्लब और तिरुपति ने बांटे टीबी मरीजों को प्रोटीन पाउडर….

Ashoka Times….28 October 2024

रोटरी क्लब पाँवटा व तिरूपति ग्रुप ने एक बार फिर से पांवटा साहिब व आस पास के टी बी (तपेदिक) का इलाज करा रहे मरीज़ों की सेहत का ध्यान करते हुए उन्हें प्रोटीन पाउडर बांटे हैं।

रोटरी पाँवटा व तिरूपति के इस प्रोजेक्ट की इस साल यह तीसरी किस्त है । इससे पहले भी सिविल हॉस्पिटल पाँवटा में 9 जुलाई 2024 को 200, 29 जुलाई 2024 को 500 व आज 28 अक्तूबर 2024 को 350 प्रोटीन बॉक्स देकर इस भयंकर बीमारी से लड़ने में सरकार का हाथ बँटाया।

डीसी सिरमौर व रोटरी पाँवटा के आह्वान पर इस नेक काम की शुरुआत आज से लगभग तीन साल पहले की थी ।

टीबी एक ऐसी बीमारी है जिसमे मरीज़ का शरीर बहुत ज़्यादा कमज़ोर होने लगता है व उसे प्रोटीन युक्त खुराक की आवश्यकता होती है । इस बात का संज्ञान लेकर रोटरी पाँवटा ने तिरूपति ग्रुप को इस बारे कुछ उपाय करने की गुज़ारिश की । साथ ही डीसी सिरमौर ने भी इस प्रोजेक्ट को और बड़े स्तर पर करने की सिफ़ारिश की । तिरूपति ग्रुप ने बीमारी की गंभीरता को देखते तुरंत अपनी और से एक मरीज़ के लिए हर महीने एक किलो प्रोटीन पाउडर देने बारे निश्चय किया और लगभग 550 टीबी मरीज़ों को हर महीने एक डिब्बा पाउडर देने का निश्चय किया । और तब से लगातार इस पाउडर की सप्लाई तिरूपति ग्रुप द्वारा टीबी डिपार्टमेंट, सिविल हॉस्पिटल पाँवटा में की जा रही है।

बीएमओ पाँवटा ने बताया की ये पाउडर महँगा होने के साथ साथ बहुत उपयोगी भी है। ये पाउडर दवाई के साथ दिये जाने पर टीबी मरीज़ के शरीर को इस बीमारी से लड़ने की शक्ति देता है व उसकी इम्युनिटी बढ़ाता है।
रोटरी प्रधान महेश खुराना ने बताया कि तिरूपति ग्रुप लगातार शहर की भलाई व समाज की ज़रूरत के अनुसार हर समय मदद को तैयार रहता है। तिरूपति ग्रुप के एच आर डिपार्टमेंट से मनजीत ने रोटरी के कामों की तारीफ़ की व उम्मीद की कि आगे भी रोटरी समाज के लिए कार्य करता रहेगा ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles