13.9 C
New York
Thursday, October 29, 2026

हिमाचल प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा…पांच युवाओं की गई जान…16 वर्षीय भी किशोर भी शामिल….

Ashoka Times….27 October 2024

हिमाचल प्रदेश में एक बड़ा दर्दनाक हादसा सामने आया है सड़क हादसे के दौरान एक कार गहरी खाई में गिर गई इसमें सवार पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

बता दे कि यह पांचो युवक एक शादी समारोह में गए थे। देर रात को वापस घर लौटते समय यह हादसा हो गया। हादसे का पता रविवार सुबह चला जब एक भेड़पालक ने सड़क से करीब 700 मीटर नीचे खेतों में गिरी कार देखी। उसने इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी। पंचायत प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंच कर घटना की सूचना टिक्कन पुलिस चौकी को दी।

क्षत-विक्षत हालत में मिले शव, चौहारघाटी में शोक की लहर Police ने मौके पर पहुंचकर क्षत-विक्षत हालत में पड़े शवों को सड़क मार्ग तक पहुंचाने के लिए स्थानीय लोगों की मदद से अभियान शुरू किया गया। मृतकों की पहचान राजेश, गंगू, कर्ण, सागर और अजय के रूप में हुई है। जिनमें एक 16 वर्ष के करीब का किशोर और अन्य 4 की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच में बताई जा रही है। इस दुःखद हादसे से समूची चौहारघाटी में शोक की लहर छा गई है।

वहीं पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles