15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

ब्यूरोक्रेट्स के कारण प्रदेश और मुख्यमंत्री को उठानी पड़ रही शर्मिंदगी….?

Ashoka Times….27 October 2024

हिमाचल प्रदेश में ब्यूरोक्रेट्स के लगातार लिए जा रहे फसलों के कारण प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी फजीहत उठानी पड़ रही है। दर्शन हिमाचल प्रदेश के अफसर शाही आढ़े टेढ़े फैसले लेकर हंसी का पत्र बन रही है।

हिमाचल की अफसरशाही पहले नोटिफिकेशन करती है, फिर अगले दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को सफाई देनी पड़ती है। बीते एक महीने में 3 ऐसी नोटिफिकेशन के कारण कांग्रेस सरकार ने पूरे देश में छवि खराब हुई है।

उधर हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं है कि अफसरशाही जानबूझकर ऐसा कर रही या संबंधित मंत्री अपने विभागों की कोई अधिसूचना करने से पहले उस पर ध्यान नहीं दे रहे।

3 नोटिफिकेशन जिन्होंने सुक्खू सरकार की करवाई किरकिरी…. सबसे ज्यादा टॉयलेट शीट पर 25% व 30% टैक्स की अधिसूचना जारी होने के बाद सरकार के साथ मुख्यमंत्री की भी किरकिरी हुई। इसके अलावा HRTC बसों में घरेलू सामान पर किराया लेने के ऑर्डर, 2 साल से खाली सरकारी पद समाप्त करने की अधिसूचना ने तो पूरे हिमाचल में युवाओं के जिलों को बुरी तरह से तोड़ दिया क्योंकि जो युवा खाली पड़ी पदों के लिए तैयारी कर रहे थे वह सक्ते में आ गए। इन तीनों अधिसूचनाओं के कारण सरकार की किरकिरी हुई। इतना ही नहीं हर बार मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को सफाई देनी पड़ रही है।

इन अधिसूचनाओं के कारण जहां आम जनता भड़क रही है वहीं दूसरी और विपक्ष को भी सरकार पर लगातार दबाव बनाने का मौका मिल रहा है जिसके कारण सरकार भी बेहद दबाव में काम कर रही है। क्योंकि टॉयलेट टैक्स की नोटिफिकेशन ने पूरे देश में सरकार की छवि को खराब किया।

पहली नोटिफिकेशन बीते 21 सितंबर को जल शक्ति विभाग ने की। इसमें टॉयलेट शीट पर टैक्स का जिक्र किया गया। हालांकि यह नया टैक्स नहीं था। पूर्व की जयराम सरकार के कार्यकाल में भी 2018 में लगाया था।

मगर, हिमाचल की अफसरशाही ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की बेला में जिस तरह यह नोटिफिकेशन कर दी, उससे हिमाचल सरकार का यह नोटिफिकेशन पूरे प्रदेश में चर्चा का कारण बनी। इसके बाद CM सुक्खू को मीडिया के सामने आकर सफाई देनी पड़ी। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी नेताओं ने हिमाचल के टॉयलेट टैक्स को बड़ा मुद्दा बनाया।

HRTC की नोटिफिकेशन से भी किरकिरी…

इसके बाद हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) ने बीते सप्ताह लगेज पॉलिसी को लेकर नोटिफिकेशन की। इस अधिसूचना के कारण पूरे देश में हिमाचल फिर से चर्चा में आया। इसमें यात्रियों के सामान नोटिफिकेशन की। इस अधिसूचना के कारण पूरे देश में हिमाचल फिर से चर्चा में आया। इसमें यात्रियों के सामान घरेलू इस्तेमाल के सामान पर किराया लेने की बात कही गई। नोटिफिकेशन मीडिया में आने से पहले विपक्ष के हाथ में लग गई और भाजपा नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस करके तीखी प्रतिक्रिया दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles