11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

घर की आपसी कलह में गई युवक की जान…. फंदा लगाकर की आत्महत्या….

Ashoka Times….22 September 2024

पांवटा साहिब भूगरनी में 42 वर्षीय यूवक ने घर की आपसी कलह से तंग आकर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली । सूचना मिलने पर पुरुवाला पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार भुंगरनी निवासी सेवक सिंह (42) लोक निर्माण विभाग के पांवटा साहिब कार्यालय में अधिशासी अभियंता के वाहन में बतौर चालक तैनात थे। सेवा सिंह ने शनिवार को अपने बेटे को स्कूल छोड़ा। इसके बाद अपने घर वापस पहुंच कर फंदा लगा लिया। जैसे ही परिजनों को इसका पता चला तो पुरुवाला पुलिस थाना को सूचित किया गया जिसके बाद सेवक सिंह को अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। घटना की सूचना मिलने पर भारी संख्या में आसपास के ग्रामीण घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि अपनी पत्नी के साथ कुछ समय से विवाद चल रहा था। विभाग से एक माह के लिए अवकाश पर था।

थाना प्रभारी पुरुवाला ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मौके से कोई प सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles