11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

बड़ी कार्रवाई….20 लाख रुपए से अधिक स्मैक बरामद…ANTF ने की कार्रवाई एक गिरफ्तार…

Ashoka Times….19 September 2024

हिमाचल प्रदेश की ANTF टीम द्वारा 20 लाख रुपए की के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। हिमाचल प्रदेश में पकड़ी गई नशे की है सबसे बड़ी खेप मानी जा रही है।

स्टेट सीआईडी की एएनटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए शिमला के कोटखाई में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के बड़े तस्कर को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 468.380 ग्राम चिट्टे की खेप बरामद की है। पुलिस की जांच में खुलास हुआ है कि आरोपी रोहडू के एक बड़े तस्कर को चिट्टे की खेप पहुंचाने वाला था, इस बीच एएनटीएफ की टीम ने शिमला पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपी को कोटखाई में ही पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार स्टेट सीआईडी के एएनटीएफ के एसआई मेहर चंद अपनी टीम के साथ खड़ापत्थर में गश्त पर मौजूद थे। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि मुदस्सिर अहमद मोची निवासी गांव भटपुरा पोस्ट ऑफिस सुनीतपुरा तहसील करोलपुरा जिला कुपवाड़ा जम्मू-कश्मीर अपने साथ भारी मात्रा में चिट्टा लेकर आ रहा है और वह इस प्रतिबंधित सामग्री को रोहडू के एक बड़े तस्कर को पहुंचाने वाला है। सूचना पर एसआई मेहर चंद ने स्टाफ और पुलिस टीम के साथ नाकाबंदी की। पुलिस ने आरोपी मुदासिर अहमद मोची को हिरासत में लिया। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा और एसएचओ कोटखाई की मौजूदगी में मुदासिर अहमद मोची से 468.380 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

उधर, एसपी शिमला संजीव गांधी का कहना है कि पुलिस ने चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच एसएचओ ठियोग जसवंत सिंह के नेतृत्व में एसएचओ कोटखाई एसआई अंकुश ठाकुर तथा एचसी अनिल, पीएस कोटखाई द्वारा आगे की जांच की जा रही है। एसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और रोहडू के मुख्य सरगना से उसके संबंधों का पता लगाया जा रहा है। यह भी जांच का विषय है कि आरोपी नशे की खेप कहां से खरीद कर लाया था

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles