19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

पांवटा साहिब 22 वर्षीय युवक पर तेज धार हथियारों से हमला….

Ashoka Times….14 September 2024

पांवटा साहिब के सूरजपुर में दिनदहाड़े 22 वर्षीय युवक पर तेज धार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है । फिलहाल घायल युवक को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है।

पांवटा साहिब में कानून व्यवस्था भगवान भरोसे चलती नजर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार शेर खान उम्र 22 वर्ष निवासी मिश्रवाला पर दिन दहाड़े चार लोगों ने तेज धार हथियारों से हमला किया है।

घायल युवक शेर खान ने बताया कि वह मोटरसाइकिल पर बातापुल से सूरजपुर की ओर जा रहा था अचानक उसके पीछे एक कार तेजी से आई जिसमें सुखा, सुखे का भाई, बंटी और दिनेश सवार थे उन्होंने मुझे तेज रफ्तार कर से टक्कर मारने का भी प्रयास किया लेकिन मैं तुरंत बाइक को रोककर जुनेजा हॉस्पिटल की ओर भागा लेकिन इस दौरान इन चारों ने मुझे पकड़ लिया और मुझ पर तेज धार हथियारों से जानलेवा हमला किया हालांकि कुछ देर बाद ही वहां पर लोग इकट्ठा हो गए इसके बाद यह चारों मुझे छोड़कर भाग गए।

वहीं पुलिस मौके पर पहुंची है और घायल शेर खान के बयान दर्ज कर रही है जिसके आधार पर शिकायत दर्ज की जाएगी और आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles