19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

आज संजौली मस्जिद को लेकर हिंदूवादी संगठन उतरेंगे सड़कों पर…तनाव की स्थिति…धारा 163 लागू

Ashoka Times….11 September 2024

संजौली स्थित मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में 11 सितंबर को होने वाले प्रदर्शन को टालने के लिए जिला प्रशासन और हिंदू संगठनों के बीच वार्ता विफल हो गई है। इसके बाद जिला प्रशासन ने किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने के लिए नवबहार चौक से ढली टनल, आईजीएमसी से संजौली चौक, संजौली चौक से चलौंठी और ढली वाया संजौली-चलौंठी जंक्शन क्षेत्र में बुधवार सुबह 7 से रात 11:59 बजे तक धारा 163 लगा दी है। वहीं हिंदूवादी संगठन प्रदर्शन पर अड़े हुए हैं। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

बता दे की संजौली मस्जिद को लेकर जो बड़ा कारण सामने आ रहा है वह हिमाचल प्रदेश के एक युवक की बुरी तरह से पिटाई की गई जिसमें कई अल्पसंख्यक लोग शामिल रहे इसके बाद यह मामला संजौली में चार मंजिला इमारत को लेकर लोगों सड़कों पर प्रदर्शन शुरू कर दिए। 

 इस पूरे मामले में नगर निगम शिमला की लापरवाही भी सामने आई है नगर निगम के सामने इमारत बनती गई और कभी कोई ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई नतीजा आज क्षेत्र में तनाव भरी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles