19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

रैगिंग करने वाले तीन छात्रों को पुलिस ने किया गिरफ्तार….जबरन शराब पिलाने और मारपीट के आरोप

Ashoka Times…. September 2024

बाहरा विश्वविद्यालय में रैगिंग के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपी छात्रों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने शिकायत के आधार पर की। इसमें प्रथम वर्ष के छात्र ने सीनियर छात्रों पर रैगिंग और मारपीट का आरोप लगाया है। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसकी भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में पाया है कि वीडियो में एक युवक को गालीगलौज के साथ लात और थप्पड़ और बेल्ट से मारा जा रहा है। इसके बाद उसे जबरन नशा कराया जा रहा है। मंगलवार को भी पुलिस जांच के लिए विवि परिसर पहुंची और छात्रों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए हैं। उधर, पुलिस ने मामले में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी करण डोगरा, मंडी के बल्ह निवासी चिराग राणा और हमीरपुर के भोटा निवासी दिव्यांशु को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित छात्र बिलासपुर के घुमारवीं से है।

हिमाचल प्रदेश को शर्मसार करने वाला यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कहीं मामले रैगिंग के सामने आए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles