15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

सिविल अस्पताल में 19 अगस्त से डाक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर ….

Ashoka Times…19 August 2024

हिमाचल मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन (एचएमओए) पांवटा साहिब ने बयान जारी किया है कि एचएमओए की सीईसी बैठक में लिए गए निर्णय को जारी रखते हुए, यह निर्णय लिया गया कि एचएमओए आरजी कर मेडिकल कॉलेज, कोलकाता में हुई भयावह घटना के खिलाफ एकजुटता से खड़ा है।

पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में तैनात वरिष्ठ डॉक्टर पीयूष तिवारी ने बताया कि कल से हिमाचल प्रदेश समेत सिरमौर जिला के पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में ओपीडी सेवाएं संपूर्ण रूप से बंद रहेंगे। जबकि इमरजेंसी में सभी सेवाएं चालू रहेगी।

उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब में भी 19 अगस्त 2024 को बिना किसी बाधा के केवल आपातकालीन सेवाएं, गंभीर देखभाल सेवाएं प्रदान करके फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क (IMAJDN) और रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDAS) और एचपी के फैकल्टी एसोसिएशनों का समर्थन करेगा।

पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में तैनात वरिष्ठ डॉक्टर पीयूष तिवारी ने बताया कि कल से हिमाचल प्रदेश समेत सिरमौर जिला के पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में ओपीडी सेवाएं संपूर्ण रूप से बंद रहेंगे। जबकि इमरजेंसी में सभी सेवाएं चालू रहेगी।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles