15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

अवनीत सिंह लांबा के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन खत्म… सरकार पर रखें विश्वास…अवनीत.

Ashoka Times….18 August 2024

पांवटा साहिब के पिपलीवाला भगवानपुर को जोड़ने वाले एकमात्र रास्ते के बंद हो जाने से लोग बुरी तरहां परेशानी झेल रहे हैं इसके बाद जमालुद्दीन और स्थानीय लोगों ने रास्ते पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था।

इस धरना प्रदर्शन में आसपास की कई पंचायतों के लोग भी जुड़ गए जिसके कारण हालात बिगड़ने लगे थे ऐसे में अवनीत सिंह लांबा ने पहल करते हुए लोगों आश्वासन दिया कि उनकी बात सरकार तक पहुंचाई गई है जल्द ही 74 लाख रुपए के लागत से यहां पर एक पुल का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने सरकारी दस्तावेज भी लोगों को दिखाए उन्होंने कहा कि कुछ रोज पहले पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्यसिंह के समक्ष लोगों समस्याओं को रखा गया था उन्होंने जल्द से जल्द पुल बनवाने के लिए बात कही थी जिसके परिणाम स्वरूप इस पुल की डीपीआर तैयार कर दी गई है। इतना ही नहीं अवनीत सिंह लांबा द्वारा मौके  पर जेसीबी बुला कर रास्ता ठीक भी करवाया जा रहा है।

कईं पंचायतों के लिए रास्ता बनाती हुई जेसीबी ….

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles