18.8 C
New York
Monday, November 2, 2026

अवैध कच्ची शराब का कहर… अलग-अलग मामलों में 53 लीटर बरामद…

Ashoka Times….4 july 2024

हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 4 अलग-अलग मामलों में अवैध रूप से निर्मित 53 लीटर के करीब कच्ची शराब की बरामदगी की गई ।

गौरतलब है कि 3 जुलाई को जिला सिरमौर पुलिस द्वारा अवैध रूप से निर्मित कच्ची शराब के कारोबार में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए जिला के अलग-2 पुलिस थानों की पुलिस टीमों द्वारा अवैध रूप से निर्मित कुल 53 लीटर कच्ची शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की है,

पहले मामले में पुलिस थाना पाँवटा-साहिब पुलिस टीम ने प्रभारी पाँवटा साहिब के नेतृत्व में गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति अमन, निवासी गाँव सुरजपुर, पाँवटा साहिब के कब्जे से अवैध रूप से निर्मित 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है।

जबकि दूसरे एक अन्य मामले में पुलिस थाना माजरा की पुलिस टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति रवि कुमार, निवासी गाँव पुरुवाला कांशीपुर, पांवटा साहिब के कब्जे से उसकी गौशाला में रखी अवैध रूप से निर्मित 06 लीटर कच्ची शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की है ।

इसी प्रकार तीसरे मामले में पुलिस थाना पुरुवाला की पुलिस टीम ने एक व्यक्ति अमरजीत सिंह, निवासी निहालगढ, पांवटा साहिब के रिहाईशी मकान मे बनी पशुशाला में दबिश देकर तलाशी ली गई तथा तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने अमरजीत सिंह, उपरोक्त के कब्जे से अवैध रूप से निर्मित 07 लीटर लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है ।

इसके अतिरिक्त पुलिस थाना संगड़ाह की पुलिस टीम ने प्रभारी, पुलिस थाना संगड़ाह के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति कल्याण सिह निवासी गांव दबोली डाकघर अंधेरी, संगड़ाह के कब्जे अवैध रूप से निर्मित 05 लीटर लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है ।

बता दें कि 60 % अवैध कच्ची शराब का निर्माण खारा के जंगलों में किया जाता है हालांकि वन विभाग और पुलिस अक्सर यहां पर टीम बनाकर काम करती है लेकिन आज तक यहां पर अवैध रूप से बनने वाले कच्ची शराब पर पूर्णत पाबंदी या बंद कोई विभाग नहीं कर पाया है।

पांवटा साहिब में खुलेआम घूम रहे बाइक और मोबाइल चोर…असुरक्षित महसूस कर रहे नागरिक…

पुलिस ने 5 किलो अफीम के साथ चार तस्कर को धर दबोचा…

उद्योग मंत्री ने 398 मेधावी विद्यार्थियों को शाइनिंग स्टार अवार्ड से किया सम्मानित

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles