9.4 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

आईटीआई नाहन में हुआ 40 यूनिट रक्तदान*

उपायुक्त सुमित खिमटा ने रक्तदान शिविर का किया शुभारम्भ

Ashoka time’s…21 May 24 

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज मंगलवार को आईटीआई नाहन में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया। इस शिविर का आयोजन साई सेवा समिति नाहन और आईटीआई नाहन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

उपायुक्त सुमित खिमटा ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि रक्तदान एक पुनीत और महान कार्य है और रक्त की एक-एक बूंद मानव जीवन के लिय बहुमूल्य है। उन्होंने आईटीआई के विद्यार्थियो की सराहना करते हुए कहा कि आईटीआई के विद्यार्थी शिक्षा के साथ विभिन्न सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से रक्तदान शिविर की तरह अन्य सामाजिक कार्यों में अपनी ऊर्जा लगाने के लिए कहा।

उपायुक्त ने साई सेवा समिति को इस रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि समिति द्वारा इसी प्रकार के रक्तदान शिविरों का भविष्य में भी आयोजन किया जाता रहेगा ताकि जरूरतमंद लोगों ही सेवा की जा सके।

*आईटीआई में 40 यूनिट रक्त दान हुआ*

आईटीआई प्रधानाचार्य अशरफ अली ने बताया कि रक्तदान शिविर में आईटीआई के विद्यार्थियों तथा अध्यापकों ने 40 यूनिट रक्तदान किया। उन्होंने कहा आईटीआई नाहन के विद्यार्थी शैक्षिक कार्यों के साथ खेलकूद तथा अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी अपना योगदान दे रहे हैं।

साई सेवा समिति के अध्यक्ष प्रो.अमर सिंह चौहान, समिति सदस्य अनूप भटनागर के अलावा पर्यावरण संरक्षणा समिति के प्रो. सुरेश जोशी व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

खाई मे गिरने से गई संगड़ाह के कायणू School के Teacher की जान….

भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के सभी स्कूलों के समय में किया संशोधन…

उपायुक्त सुमित खिमटा ने फायर सेफटी सम्बन्धी अंब्रेला कमेटी की बैठक की अध्यक्षता…

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles