12.6 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के सभी स्कूलों के समय में किया संशोधन…

Ashoka time’s…20 may 24 

पांवटा साहिब 20 मई – उपमंडल दण्डाधिकारी पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने पांवटा साहिब उप मंडल में भीषण गर्मी के दृष्टिगत सभी सार्वजनिक व निजी विद्यालयों के खुल्ले तथा बंद होने के समय में संशोधन करने के आदेश जारी किए।

आदेशों के अनुसार उप-मंडल पांवटा साहिब के प्रशासनिक क्षेत्राधिकार में संचालित सार्वजनिक व निजी विद्यालयों के खुलने का समय सुबह 07:30 बजे तथा बंद होने का समय दोपहर 01-00 बजे निर्धारित किया गया है।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे तथा अगले आदेश तक वैध रहेंगे। इन आदेशों का अनुपालन उपनिदेशक उच्च शिक्षा तथा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा। किसी भी व्यक्ति या अधिकारी द्वारा जारी आदेश का पालन करने में बाधा डालने या प्रतिरोध करने पर कानून के उचित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न भागों में असामान्य रूप से गर्म हीट वेव के रूप में जानी जाने वाली स्थितियां देखी गई हैं साथ ही मौसम विभाग ने भी आगामी दिनों में हीट वेव की स्थिति का पूर्वानुमान लगाया है।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उपमंडल पांवटा साहिब भी तीव्र हीट वेव की चपेट में है और इस उपमंडल के क्षेत्राधिकार में भीषण गर्मी के कारण तापमान में 45 डिग्री सेल्सियस तक की अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई है।

उन्होंने कहा कि प्रतिकूल और कठोर गर्म मौसम की स्थिति के कारण क्षेत्र के छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है दोपहर के समय स्कूल खुले रहते हैं, जिससे विद्यार्थियों पर हीट स्ट्रोक का प्रभाव अधिक पड़ता है।

उन्होंने विद्यालयों को सलाह दी कि वे इस अवधि के दौरान खुली हवा में कोई भी गतिविधि न करें तथा बच्चों को पीने का उचित पानी उपलब्ध करवाएं।

उपायुक्त सुमित खिमटा ने फायर सेफटी सम्बन्धी अंब्रेला कमेटी की बैठक की अध्यक्षता…

प्रचंड गर्मी के दृष्टिगत सभी विभाग मुस्तैदी से अपना कार्य करें-सुमित खिमटा*

 संगड़ाह की राखी शर्मा का भारतीय सेना में Nursing Lieutenant के पद पर चयन 

नाहन द्वारा संचालित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles