15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

माजरा तहसील बनी GPA फर्जीवाडे़ का गढ़… छोटी सी उप तहसील हरियाणा पंजाब चंडीगढ़ में हुई विख्यात…पढ़िए क्या है कारण

Ashoka Times…17 may 2024

जिला सिरमौर की माजरा उप तहसील में आखिर ऐसी क्या खूबी है कि वह हरियाणा पंजाब दिल्ली चंडीगढ़ में काफी विख्यात हो गई है। दरअसल माजरा उप-तहसील में जमकर जीपीए का फर्जीवाड़ा जारी है। यहां पर बाहरी राज्यों के भु-माफिया जीपीए बनवा कर भ्रष्टाचार की जड़ों को मजबूत कर रहे हैं
। वहीं स्थानीय लोगों के आरोप लग रहे हैं कि मोटी रकम कमीशन के तौर पर बंदरबांट की जा रही है।

माजरा उप-तहसील हरियाणा पंजाब दिल्ली चंडीगढ़ के भू माफिया का ठिकाना बनती जा रही है दरअसल यहां पर जमीनों की फर्जी खरीद फरोख्त को लेकर जीपीए तैयार करवाई जा रही है जिसमें मोटी कमीशन लेकर काम को अंजाम दिया जा रहा है।

शुक्रवार को जब सूत्रों के बताए अनुसार उप तहसील माजरा में जाकर देखा गया तो चंडीगढ़ और हरियाणा की फॉर्च्यूनर स्कॉर्पियो जैसी गाड़ीयां मौके पर खड़ी थी और जैसे ही कर्मचारियों को भनक लगी गाड़ीयां मौके से फुर्र हो गई।

दरअसल माजरा उप-तहसील में पिछले 6 महीने के भीतर सैकड़ो की तादाद में जीपीए की गई हैं जिसमें बाहरी राज्य की जमीन खरीद फरोख्त को लेकर यहां भ्रष्टाचार चरम पर है। सूत्रों की माने तो पिछले कुछ महीनो में बाहरी राज्य के भू-माफिया बड़ी-बड़ी गाड़ियों में यहां पर आकर चुनिंदा वकीलों के माध्यम से जीपीए करवा रहे हैं इस दौरान एक जीपीए पर 25000 तक कमीशन वसूल की जा रही है।

वही इस पूरे मामले को लेकर कुछ लोगों ने विजिलेंस में भी कंप्लेंट की है उम्मीद है कि जल्दी ही जांच के दौरान तहसील माजरा में सैकड़ो की तादाद में हुई GPA पर बड़ा खुलासा हो पाएगा.

वही जब इस बारे में तहसीलदार रविन्द्र सिंह सिसोदिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि फिलहाल जीपीए बंद कर दी गई है एसडीएम गुंजित चीमा द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसके तहत फिलहाल माजरा उप-तहसील में जीपीए पर रोक लगाई गई है । पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम क्या कर सकते हैं अगर बाहरी राज्यों के लोग यहां आकर अपनी जमीनों की जीपीए करवा रहे हैं।

कुल मिला कर स्थानीय लोगों को रजिस्ट्री के लिए स्लॉट नहीं मिल पा रहे हैं और बाहरी राज्य के भू माफिया को हर रोज स्लॉट दिए जा रहे हैं जिसके कारण स्थानीय लोगों के रजिस्ट्री और ज़मीनी काम रुके पड़े हैं। वह स्थानीय लोगों ने उच्च अधिकारियों से सवाल पूछे हैं कि आखिर छोटी सी उप तहसील में चंडीगढ़ हरियाणा पंजाब दिल्ली के बड़े-बड़े भू माफिया जीपीए के लिए क्यों आ रहे हैं आखिर छोटी सी उप तहसील में ऐसी क्या खूबी है कि सिर्फ यहीं पर सैकड़ो की तादाद में जीपीए करवाई जा रही है?

पेड़ से गिरने से मुल्थान की महिला सहित दो लोगों की मौत…

दर्दनाक हादसा…गोशाला में लगी आग, मवेशियों को बचाते जिंदा जला व्यक्ति…

22 मई से लेकर 5 जून तक वायु सेना भर्ती के लिए करें आवेदन…

आचार संहिता के दौरान अवैध शराब की 84 बोतलों के साथ व्यक्ति गिरफ्तार…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles