16.4 C
New York
Thursday, October 29, 2026

सुबह-सुबह पेश आया सड़क हादसा…9 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत

Ashoka time’s…27 April 24 

जिला ऊना बंगाणा के तहत भलेती में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में 9 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई है।

छात्रा की पहचान अर्शिता पुत्री विवेक शर्मा निवासी बंगाणा के तौर पर हुई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार छात्रा शनिवार सुबह रोजाना की तरह बंगाणा से शिवालिक पब्लिक स्कूल तनोह के लिए स्कूल बस में सवार होकर जा रही थी। इसी दौरान जब बस स्कूली बच्चों को लेकर भलेती पहुंची तो अचानक किसी बच्चे ने बस का अगला दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलने के साथ ही अर्शिता बस से नीचे गिर गई और टायर की चपेट में आ गई। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि बस में परिचालक भी नहीं था। सूचना मिलने के बाद बंगाणा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

सभी मतदान अधिकारी जिम्मेवारीपूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वहन करें-सलीम आजम

उपायुक्त सुमित खिमटा ने सिरमौर में अफीम की अवैध खेती पर चिंता जाहिर की

हिमाचल प्रदेश में पत्रकारों को 149 crpc का नोटिस जारी…अभिव्यक्ति की आजादी पर अंकुश…

सिलेंडर सुरक्षा अभियान…इंडियन ऑयल कारपोरेशन का विशेष अभियान…पढ़िए क्या गलतियां होती हैं अक्सर सिलेंडर इस्तेमाल के दौरान

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles