11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

एक सप्ताह बाद भी नहीं सुलझा जी-लैबोरेट में लाखों की चोरी का मामला…

क्या वाकई कंपनी में रखी गई थी ब्लैक मनी ?

Ashoka Times…28 March 2024/paonta sahib

पांवटा साहिब की ZEE LABORAT कंपनी में लाखों रुपए की चोरी के मामले में पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही है लेकिन अब तक मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।

करीब एक सप्ताह पहले ZEE LABORAT कंपनी के सेफ जोन लॉकर से कथित साढ़े 12 लाख रुपए की चोरी की गई बड़े ही आश्चर्य की बात है कि कंपनी के इस सेफ जोन में कईं सीसीटीवी लगे हुए हैं और कंपनी के एक या दो लोगों के पास ही इस लॉकर की चाबी रहती है ऐसे में सेफ जॉन से लाखों रुपए की चोरी होना और सीसीटीवी के बावजूद अब तक मुख्य आरोपी का पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ना बड़ी अलग मामले की ओर संकेत कर रहा है।

दरअसल सूत्र बता रहे हैं कि कंपनी के लॉकर से 70 लाख रुपए के करीब चोरी हुए हैं लेकिन कंपनी केवल साढ़े 12 लाख का रिकॉर्ड ही पुलिस को दे सकती है ऐसे में 54 लाख रुपए से अधिक कंपनी के लॉकर में कहां से आए थे ? और किसके थे इसकी भी जांच की जा रही है।

बता दें कि अक्सर बड़ी-बड़ी कंपनियां ब्लैक मनी के तहत ठेकेदारों और मजदूरों की पेमेंट बड़े पैमाने पर कैश में करती है ऐसे में कंपनी को सरकार को टैक्स भी नहीं देना पड़ता है।

वही सूत्र बता रहे हैं कि कंपनी में चोरी का मामला साढ़े 12 लाख रुपए से कहीं ज्यादा का है और कंपनी इस मामले में साढ़े 12 लाख रुपए के साथ-साथ ऑफ द रिकॉर्ड लाखों रुपए भी मुख्य आरोपी से रिकवरी करवाना चाहती है । यही कारण है की मुख्य आरोपी को अभी तक पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है।

उधर इस बारे में कंपनी के एचआर हेड से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी तक चोरी करने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं थाना प्रभारी राजेश पाॅल ने बताया कि कंपनी के सीसीटीवी फुटेज चेक कि जा रही है और कई लोगों से पूछताछ भी की जा रही है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

उधर पुलिस और कंपनी के लोग साढ़े 12 लाख रुपए से अधिक की धनराशि को लेकर किसी भी बातचीत से बचते नजर आ रहे हैं। जबकि कंपनी में ही कई सूत्र इस तरह के संकेत मीडिया तक पहुंचा रहे हैं।

A.K.M स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक समारोह….

सिरमौर पुलिस ने चोरी के मामले में चार आरोपियों को पकड़ने में की सफलता हासिल…

संगड़ाह के लजवा से लापता जागर सिंह का 12 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles