11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

होली मेले पर विक्की चौहान और रघुवीर ठाकुर ने मचाया धमाल…दर्शकों को झूमने पर किया मजबूर…

Ashoka Times…28 March 2024/paonta sahib 

पांवटा साहिब के होली मेले के दौरान प्रथम सांस्कृतिक संध्या पर हिमाचल प्रदेश के लोक गायक विक्की चौहान और रघुवीर ठाकुर ने अपने प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया। लोक गायक विक्की चौहान और रघुवीर ठाकुर ने दमदार प्रस्तुति से खूब धमाल मचाया। 

नगर परिषद खेल मैदान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सबसे पहले मुख्यातिथि एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा को एसडीएम पांवटा गुंजीत सिंह चीमा, नगर परिषद पावंटा अध्यक्षा निर्मल कौर व ओपी कटारिया ने टोपी व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

मुख्य कलाकार लोक गायक विक्की चौहान ने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत में बिन्दरू न माणियों मेरे जाना चुड़पुरा, बेशदी लागी तू एलपी गाड़ी मा, चंम चमांदे न बांठणिये तेरे दांदडू, बिन्दरू मामा, डॉली झूमा झूमा रे डालिये, भाई री सालिये तू, दुनियां चले अगाड़ी के साथ एक से एक हिट गानों की प्रस्तुति से पंडाल में बैठे दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया।

पहली सांस्कृतिक संध्या में अभिज्ञा बैंड ने यारा तेरी यारी को मैंने तो खुदा माना व कैसे हुआ तूं इतना जरूरी कैसे हुआ आदि प्रस्तूतियां दी।

सांस्कृतिक संध्या लोक कलाकार ठाकुर रघुवीर सिंह ने कोइके लागी गीतों, नाटी सिरमौर वाली गीतों की प्रस्तुति दी बता दे की रघुवीर ठाकुर हिमाचल प्रदेश के बेहद का उम्र उभरते बड़े लोग गायको में से एक बन चुके हैं। लोक गायक विकेश पुंडीर, योगिंद्र सिंह चीमा, शौंकी, शाहरुख, प्रिया ठाकुर, योगिंद्र सिंह चीमा, रमेश कटोच, भूवनेश भारत, सोनिका कपिला, कविता किमटा, नरेंद्र नीटू, वंशिका राठौर, वंशिका नेगी, राजेश नीटू, चमन चौहान, सुमन सोनी, करन सूर्यवंशी, डांस ग्रुप-8 राजगढ़ के कलाकारों, पीहू, ऐंजल ने नृत्य की प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर, मनोनीत पार्षद तलविंदर सिंह Honey, असगर अली, तपेन्द्र सैनी, चंद्रमोहन शर्मा, ओपी कटारिया, जीवन जोशी, मधुक्कर डोगरी, महेश खुराना, धनवीर कपूर, दीपा, अंजना, दीपक मलनहंस, राजेन्द्र, बारूराम शर्मा, मधुकर शर्मा, नगर परिषद के पार्षद और गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

एक सप्ताह बाद भी नहीं सुलझा जी-लैबोरेट में लाखों की चोरी का मामला…

A.K.M स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक समारोह….

सिरमौर पुलिस ने चोरी के मामले में चार आरोपियों को पकड़ने में की सफलता हासिल…

संगड़ाह के लजवा से लापता जागर सिंह का 12 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles