16.4 C
New York
Thursday, October 29, 2026

विदेशी स्टॉक ट्रेडिंग कंपनी की फर्जी वेबसाइट और ऐप से की जा रही ऑनलाइन ठगी….

Police ने जारी कि चेतावनी….

Ashoka Times…7 March 2024/ सिरमौर 

पांवटा पुलिस अधिकारी अदिति सिंह ने सूचना जारी करते हुए लोगों को चेतावनी दी है कि ऑनलाइन ठगी के शिकार से बचने के लिए नियमों का पालन करें।

सर्वसाधरण को सुचित किया जाता है कि आए दिन बढ रहे ऑनलाइन ठगी के मामलो मे लोगों को ठगने के लिए एक विदेशी स्टॉक ट्रेडिंग कंपनी की फर्जी वेबसाइट और ऐप के साथ-साथ एक व्हाट्सएप ग्रुप का भी इस्तेमाल किया जा रहा है और कई लोग इस धोखाधड़ी/ठगी का शिकार हो चुके हैं और अब उन्हें उनका पैसा वापस नहीं मिल पा रहा है। सैकड़ों लोगो को ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा रहा है। कुछ फर्जी धोखेबाज खुद को निवेशक बताकर ग्रुप में फर्जी निवेश और अपने संबंधित बैंकों से निकासी का दावा करते हुए बातचीत करते रहते हैं। ये जालसाज हर दिन करोड़ों रुपये लूट रहे हैं। नकली टिप्पणियों के कारण लोग अधिक लाभ कमाने के लिए ट्रेडिंग में अधिक पैसा निवेश करने के लिए प्रलोभित होंते है।

पैस वापस मांगने के समय ये कम्पनी के लोग कोई भी जवाब देना बंद कर देते है। नकली व्यापार और निवेश के अवसरों से सावधान रहे। ऑनलाइन ट्रेडिंग और ऐसे व्हाट्सएप ग्रुप तथा ऐप पर कभी भरोसा न करें और ऐसी आँनलाईन ठगी से सावधान रहे। इसके साथ साथ अपने आस पडोस के लोगो को भी आँनलाईन ठगी के बारे मे जागरुक करे।

हिमाचल पथ परिवहन निगम की लापरवाही…बाल बाल बचे यात्री 

पेड़ से करीब 50 फुट नीचे गिरने से 65 वर्षीय की मौत…

भाजपा से चुनाव लड़ सकते हैं हुड्डा… सावरकर पर फिल्म बनाने का मिल सकता है तोहफा…

नारी शक्ति वंदन समारोह में की गई संदेश खाली में महिला उत्पीड़न की निंदा

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles