11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

पेड़ से करीब 50 फुट नीचे गिरने से 65 वर्षीय की मौत…

Ashoka time’s…7 March 24

श्री रेणुका क्षेत्र धारटीधार पंचायत कसोगा में दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसे में 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार कसोगा पंचायत में एक व्यक्ति की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान हरि सिंह (65) वर्षीय निवासी लहूली गांव के तौर पर हुई है।

बता दें कि व्यक्ति बुधवार सुबह घास काटते समय पेड़ से करीब 50 फुट नीचे गिर गया जिस कारण उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं।रास्ते से गुजर रही गांव की एक महिला ने व्यक्ति को खेत में पड़ा देखकर इसकी सूचना परिजनों को दी।

परिजनों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचाया लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। रेणुका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

थाना कसोगा पंचायत के प्रधान सेवानंद शर्मा ने लहूली गांव में पेड़ से गिर कर एक व्यक्ति की मृत्यु होने की पुष्टि की है। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार ददाहू मोहन लाल ने मृतक के आश्रितों को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।

भाजपा से चुनाव लड़ सकते हैं हुड्डा… सावरकर पर फिल्म बनाने का मिल सकता है तोहफा…

नारी शक्ति वंदन समारोह में की गई संदेश खाली में महिला उत्पीड़न की निंदा

विनय कुमार ने हरिपुरधार में राज्य सहकारी बैंक शाखा का किया उद्घाटन…

सुमित खिमटा ने डिग्री कॉलेज नाहन में स्थापित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles