16 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत… जांच में जुटी पुलिस 

Ashoka time’s…1 March 24

जिला कांगड़ा पुलिस थाना हरिपुर के तहत बनखंडी-हरिपुर रोड पर गुग्गा मंदिर के पास वीरवार को एक ट्रैक्टर सड़क से नीचे पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान राम कुमार (44) पुत्र प्रकाश चंद निवासी शेर लुहारा के रूप में हुई है। वीरवार को राम कुमार खाली ट्रैक्टर लेकर बनखंडी से हरिपुर की तरफ आ रहा था।

बनखंडी-हरिपुर रोड पर गुग्गा मंदिर के पास राम कुमार ट्रैक्टर से अचानक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर सड़क से गिरकर कर पलट गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हरिपुर पुलिस थाना से टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ पवन कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

श्री रेणुका थाना प्रभारी एसएचओ जीत सिंह माहल का निधन… क्षेत्र में शोक की लहर 

इन क्षेत्रों में 04 मार्च को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित…

उपमंडल पांवटा साहिब में 03 से 05 मार्च तक टीकाकरण अभियान होगा आयोजित

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles