16 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

उपमंडल पांवटा साहिब में 03 से 05 मार्च तक टीकाकरण अभियान होगा आयोजित

Ashoka time’s…29 February 24 

एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चिमा की अध्यक्षता में आज एसडीएम कार्यालय पांवटा साहिब में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के लिए ब्लॉक टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 03 से 05 मार्च तक पांवटा उपमंडल में राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के अंतर्गत टीकाकरण अभियान आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 04 ट्रांजिट बूथ बनाये गये हैं तथा इस दौरान तीन मोबाइल टीम भी कार्य करेगी।

उन्होंने ने बताया कि ब्लॉक में 138 बूथ स्थापित किए जाएंगे, जिसमें 05 वर्ष से कम उम्र के कुल 24089 बच्चों को पोलियो वैक्सीन की 02 बूंदें देने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अनुरोध किया कि वह अपने बच्चों को बूथ प्वाइंट पर अवश्य लायें, ताकि सभी लाभार्थियों को पोलियो की खुराक दी जा सके।

बैठक के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी राजपुर के. एल. भागत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी त्था कर्मचारी मौजूद रहे।

राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन…

होनहार सिपाही करनजीत का स्वर्गवास…कश्मीर घाटी में थे तैनात

कांग्रेस के बागी 6 विधायक अयोग्य घोषित… कांग्रेसियों ने डाले थे भाजपा….

राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ द्वारा वार्षिक कार्यक्रम”सबरंग”का आयोजन…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles