16 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

श्री रेणुका थाना प्रभारी एसएचओ जीत सिंह माहल का निधन… क्षेत्र में शोक की लहर 

Ashoka time’s…1 March 24

श्री रेणुका थाना प्रभारी एसएचओ जीत सिंह माहल की हृदय गति रुकने से निधन हो गया है।पुलिस विभाग में कार्यरत थाना प्रभारी के निधन से शोक की लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार गवाही के सिलसिले में पांवटा साहिब गए हुए थे।मूलत: ऊना के रहने वाले दिवंगत इंस्पेक्टर जीत सिंह को 2025 में सेवानिवृत होना था। जानकारी ये भी है कि दिवंगत इंस्पेक्टर को स्टंट डले हुए थे। पुलिस विभाग में कार्यरत थाना प्रभारी के निधन से शोक की लहर है

बता दें कि श्री रेणुका जी से पहले दिवंगत निरीक्षक पुरुवाला में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। संगड़ाह के डीएसपी मुकेश कुमार ने थाना प्रभारी के निधन पर शोक प्रकट किया है।

उधर, पांवटा साहिब से पुलिस ने पूरे सम्मान के साथ तिरंगे में लिपटी पार्थिव देह को पैतृक गांव ले जाने की तैयारी कर ली थी, जबकि डीएसपी (मुख्यालय) रमाकांत ठाकुर दिवंगत निरीक्षक के पैतृक गांव रवाना हो गए थे, ताकि पार्थिव देह की पूरे पुलिस सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जा सकेे। तत्काल प्रभाव से पुलिस विभाग द्वारा 35 हजार की राशि शोकाकुल परिवार को जारी की जाएगी।

इन क्षेत्रों में 04 मार्च को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित…

उपमंडल पांवटा साहिब में 03 से 05 मार्च तक टीकाकरण अभियान होगा आयोजित

राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles