16.4 C
New York
Thursday, October 29, 2026

सुंदरकांड पाठ व भंडारे के बाद संगड़ाह में भजन संध्या का आयोजन  

5 सदी बाद भगवान राम जन्मभूमि मंदिर की सौगात मिलने से क्षेत्र में उत्साह की लहर

Ashoka time’s…22 January 24 

संगड़ाह। अयोध्या में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देश के अन्य हिस्सों की तरह सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में भी राम भक्तों में भारी उत्साह देखा गया। स्थानीय व्यापार मंडल, स्वंयसेवक संघ व विश्व हिन्दू परिषद जैसे संगठनों व राम भक्तों द्वारा शिव मंदिर के समीप सुंदरकांड पाठ व हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।

राम मंदिर टोली के सदस्यों ने बताया कि, इस अनुष्ठान के लिए संगड़ाह खंड से राम मंदिर के लिए समर्पण राशि देने वाले 3700 परिवारों को न्योता दिया गया था। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए स्क्रीन अथवा एलईडी की भी व्यवस्था की गई। भंडारे के बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। तोमर बंधुओं ने करीब 3 घंटे तक सिरमौरी भक्ति गीतों व भजनों से मौजूद श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। आयोजन समिति में शामिल रणजीत चौहान, रविन्द्र मोदी, जगदीश भरद्वाज, सतपाल शर्मा, जोगिंद्र चौहान व प्रताप तोमर आदि ने बताया कि, इस कार्यक्रम के लिए स्थानीय व्यापारियों व स्थानीय राम भक्तों के अलावा कुछ पुलिस कर्मियों ने भी सहयोग राशि जारी की थी।

अयोध्या में राम जी के आगमन पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन…

अधिकारियों की मिलीभगत से हो रही उत्तराखंड रेत बजरी की तस्करी…Watch Video 

अवैध शराब पर नकेल कसेगा राज्य आबकारी एवं कर विभाग….

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles