16.4 C
New York
Thursday, October 29, 2026

रामभक्ति में लीन हुई ददाहू नगरी…बाइक व गाड़ी से निकाली विशाल रैली

Ashoka time’s…22 January 24 

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान ददाहू श्री रेणुका नगरी राम भक्ति में लीन हुई।

ददाहू में रामोत्सव पर सुबह 11 बजे माँ काली मन्दिर बायरी से मुख्य बाजार ददाहु से होते हुए श्री रेणुकाजी मुख्य द्वार तक और वापिस मुख्य बाजार तक विशाल बाइक व गाड़ी रैली निकाली गई।जगह-जगह पर राम नाम की धुन सुनाई दी और भक्त राम की धुन में लीन नजर आए।अयोध्या में रामलाल की मूर्ति स्थापित के बाद भजनों पर ग्राम पंचायत प्रधान के साथ सभी नवयुवा मंडल व भाजपा मंडल कार्यकर्ता झूम उठे।एक-दूसरे को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की बधाई दी।

रेणुका ददाहू मुख्य बाजार में एलईडी स्क्रीन लगाकर रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह दिखाया गया।रामलला की मूर्ति स्थापित के बाद विधिवत सबको प्रसाद और भंडारण वितरण किया गया। ददाहू में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। चारों ओर राम नाम के जयकारों से पांडाल गूंज उठा।

श्री रेणुका मंदिर व ददाहू सती बाग मंदिर में सुबह अखंड रामायण का पाठ हवन किया गया।शाम को ददाहू बाजार में दीप प्रज्ज्वलित किए गए और आतिशबाजी की गई। श्री रेणुका ददाहू में धूमधाम से दीवाली मनाई गई।

रामलला प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव पर अप्पर बाजार ददाहू शिव मंदिर में रात आठ बजे भंडारे के उपरांत जागरण आरम्भ किया गया। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर को भी दुल्हन की तरह सजाया गया है।

सुंदरकांड पाठ व भंडारे के बाद संगड़ाह में भजन संध्या का आयोजन  

अयोध्या में राम जी के आगमन पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन…

अधिकारियों की मिलीभगत से हो रही उत्तराखंड रेत बजरी की तस्करी…Watch Video 

अवैध शराब पर नकेल कसेगा राज्य आबकारी एवं कर विभाग….

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles