16.4 C
New York
Thursday, October 29, 2026

अवैध शराब पर नकेल कसेगा राज्य आबकारी एवं कर विभाग….

Ashoka Times…21 जनवरी 24 

राज्य कर एवं आबकारी विभाग के जिला उपायुक्त हिमांशु ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि राज्य कर एवं आबकारी विभाग अवैध शराब कारोबारियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहा है तथा विभाग की टीम ने खारा ओर टोका में के जंगलों में कई किलोमीटर पैदल चलकर लाहन और अवैध शराब सहित अवैध शराब की भट्टियों को नष्ट किया है। 

गत विधानसभा चुनाव के दौरान भी 2.46 लाख लीटर अवैध शराब और लाहन को नष्ट किया गया था इससे अलावा गत वर्ष नवंबर में भी 14500 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया था यही नहीं विभाग निरंतर माजरा और कोलर आदि क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है तथा ढाबों तथा अन्य स्थानों पर भी अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है तथा भविष्य में भी शराब माफिया के खिलाफ विभाग की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी

राज्य कर एवं आबकारी विभाग के जिला आयुक्त हिमांशु ने बताया कि विभाग आबकारी के अलावा जीएसटी संग्रह में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है जिसमें विभाग ने जिले में डेढ़ करोड़ अतिरिक्त जीएसटी जुर्माना वसूला है विभाग द्वारा अवैध शराब पर भी कार्रवाई करने के लिए कार्रवाई की जा रही है जिसमें विभाग ने कड़ी कार्रवाई कर भारी मात्रा में जुर्माना वसूल है कल 101 मामलों में 35488 लीटर अवैधशाला बरामद की गई है जिसमें 21 लाख रुपए से अधिक जुर्माना वसूला गया है

उन्होंने शादी ब्याह के दौरान भी लोगों से स्थानीय डीलर से ही शराब खरीदने की अपील की तथा कहा कि बाहर से लाई गई अवैध शराब से जान माल को खतरा हो सकता है इसलिए सतर्कता बरतें । वहीं उन्होंने लोगों से भी अवैध शराब माफिया के खिलाफ उनका जानकारी देने की अपील की तथा इस अवसर पर अपना मोबाइल नंबर भी जारी किया तथा लोगों से अपील की कि वह किसी तरह की अवैध तस्करी की जानकारी उनके मोबाइल नंबर पर दे सकते हैं

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान वह अन्य राज्यों से आने वाली शराब पर कड़ी निगरानी रखेंगे इसके लिए कुछ दिन पहले ही राज्य आयुक्त यूनुस खान के नेतृत्व में अन्य राज्यों के अधिकारियों के साथ भी एक मीटिंग की गई है तथा आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान अवैध शराब माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए है तथा इसके लिए टीमों का गठन भी किया जा रहा है इस मौके पर पांवटा साहिब के ईटीओ. अमरनाथ गौतम सहित विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

18 वर्षीय छात्रा ने फंदा लगा की आत्महत्या….आगामी कार्रवाई शुरू 

मुख्यमंत्री के नजदीकी ठेकेदार पर विद्युत विभाग की विशेष कृपा….

पांवटा में अवैध शराब की 59 पेटी के साथ व्यक्ति गिरफतार…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles