11.4 C
New York
Friday, October 23, 2026

मरीजों को नहीं मिलेगी अस्पताल में शौचालय की सुविधा…!

अस्पताल प्रशासन ने लिया निर्णय…पढ़िए क्यों

Ashoka Times…7 December 23 paonta Sahib

ददाहू सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब शौचालय की सुविधा नहीं मिल पाएगी अस्पताल प्रशासन ने सफाई कर्मचारी नहीं होने के कारण मजबूरी में यह कदम उठाया है।

ददाहु सिविल अस्पताल में इलाज के लिए हर रोज़ सैंकड़ों मरीज आते हैं। यहां पर दूर दराज से बीमार और बेहद मजबूरी में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल प्रशासन द्वारा सफाई कर्मचारी नहीं होने के कारण कड़ा निर्णय लिया है।

दरअसल ददाहु अस्पताल में एक सफाई कर्मचारी है वह भी मेडिकली अनफिट होने के कारण वहां सफाई व्यवस्था नहीं बना पा रही है। ऐसे में ददाहु अस्पताल के शौचालय में न केवल गंदगी का अंबार है बल्कि यह अंबर अब बाहर तक फैल रहा है। इसके कारण शौचालय पर ताला लगाना पड़ रहा है सिर्फ इतना ही नहीं शौचालय के बाहर फैली गंदगी के कारण बीमारी फैलने का भय भी पैदा हो गया है।

सिविल अस्पताल के इंचार्ज डॉ अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि अस्पताल में सफाई कर्मचारी ना होने की वजह से अस्पताल में शौचालय में और बाहर जगह-जगह गंदगी फैली हुई है और जच्चा-बच्चा वार्ड की ओर जाने वाले रास्ते पर कूड़े के डंप रखे होने के कारण अस्पताल में आने-जाने वाले मरीजों व उनके परिजनों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

उन्होंने बताया है कि अस्पताल में दो सफाई कर्मचारी नियुक्त किए गए थे जिसमें से एक 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो चुका है और दूसरी सफाई कर्मचारी महिला मेडिकली अनफिट ना होने की वजह से सफाई नहीं कर पर रही है। जिसका मेडिकल बनाकर सीएमओ को भी भेजा जा चुका है।

वही इस बारे में CMO अजय पाठक से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि समस्या सच में गंभीर है और इसका जल्द ही समाधान कर दिया जाएगा।

निजी होटल में पुलिस की रेड़…12 लड़कियों का किया रेस्क्यू ..

बाल मेले का आयोजन, मुख्य अतिथि रहे स्कूल प्रबंधक अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर…

नाहन में मनाया सशस्त्र सेना झण्डा दिवस….

नोडल क्लब के लिए 20 दिसम्बर तक करें आवेदन-रमा शर्मा

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles