11.4 C
New York
Friday, October 23, 2026

09 से 10 दिसंबर तक उपायुक्त कार्यालय व एसएफडीए के लिए यातायात आवाजाही वैकल्पिक मार्ग से होगी- सुमित खिमटा

Ashoka time’s…8 December 23 

जिला दंडाधिकारी अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने आदेश जारी किए कि पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से न्यू इरा स्कूल नाहन तक टाइल्स बिछाने के कार्य के मद्देनजर 09 से 10 दिसंबर तक यातायात की आवाजाही वैकल्पिक मार्ग के माध्यम होगी।

आदेश के अनुसार दिल्ली गेट से कोर्ट कॉम्प्लेक्स, उपायुक्त कार्यालय तथा एसएफडीए हॉल की ओर जाने वाले यातायात को बॉय स्कूल- नया बाजार-कालीस्थान मंदिर- महिमा लाइब्रेरी के माध्यम से डायवर्ट किया गया है। इसके अतिरिक्त कोर्ट कॉम्प्लेक्स, उपायुक्त कार्यालय तथा एसएफडीए हॉल से दिल्ली गेट तक जाने वाले यातायात को फायर स्टेशन- सहकारी बैंक- होटल सिटी हार्ट के माध्यम से डायवर्ट किया गया है।

यह भी आदेश दिए कि कार्यकारी एजेंसी उपरोक्त सड़क की मरम्मत का कार्य शाम 5:30 बजे के बाद काम पूरा होने तक करेगी।

मरीजों को नहीं मिलेगी अस्पताल में शौचालय की सुविधा…!

निजी होटल में पुलिस की रेड़…12 लड़कियों का किया रेस्क्यू ..

बाल मेले का आयोजन, मुख्य अतिथि रहे स्कूल प्रबंधक अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर…

नाहन में मनाया सशस्त्र सेना झण्डा दिवस….

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles