11.4 C
New York
Friday, October 23, 2026

निजी होटल में पुलिस की रेड़…12 लड़कियों का किया रेस्क्यू ..

विदेशी महिलाएं भी मिली…पढ़िए कहां चल रहा था यह गंदा-गंदा

Ashoka Times…7 December 23 Himachal Pradesh 

परवाणू पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर एक निजी होटल में रेड की गई। इस दौरान विदेशी मूल की दो युवतियों सहित 12 लड़कियां का रेस्क्यू किया गया है।

इसके अलावा इसी होटल में हरियाणा व पंजाब राज्य के कुछ पुरुष भी मौजूद थे। हैरानी की बात है कि इन सभी की होटल के रजिस्टर में एंट्री भी नहीं थी।

इतनी बड़ी संख्या में लड़कियां पकड़े जाने पर इस मामले को देह व्यापार के नेटवर्क के साथ जोडक़र देखा जा रहा है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उम्मीद है जल्द ही पुलिस मामले को लेकर बड़े खुलासे कर सकती है। जानकारी के अनुसार परवाणू पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चक्की मोड़-भोजनगर संपर्क मार्ग पर स्थित एक निजी होटल में जुआ सहित देह व्यापार का नेटवर्क सक्रिय है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल पर रेड की। रेड के दौरान पुलिस को उस निजी होटल में करीब 12 लड़कियां जो कि दिल्ली, हरियाणा, सिक्किम, पंजाब राज्य से व दो विदेशी मूल (उज्बेकिस्तान, नेपाल) की पाई गई। हालात संदिग्ध होने पर इनके पहचान पत्रों की जांच की गई। होटल में हरियाणा व पंजाब राज्यों से संबंधित कई पुरुष भी होटल में मौजूद पाए गए। जिनकी भी जांच की गई। रेड के दौरान होटल मैनेजर द्वारा इनकी किसी भी प्रकार की डिटेल की एंट्री होटल रजिस्टर में नहीं की गई थी।

एसपी गौरव सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर यह रेड की गई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा जिला में संचालित सभी निजि होटल व रेस्टोरेंट पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अवैध गतिविधियों में संलिप्ता पाए जाने पर होटल संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।

बाल मेले का आयोजन, मुख्य अतिथि रहे स्कूल प्रबंधक अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर…

नाहन में मनाया सशस्त्र सेना झण्डा दिवस….

पांवटा अस्पताल में मरीजों को करना पड़ रहा घंटों एक्स-रे को इंतजार…10 बजे तक नहीं होते एक्स-रे शुरू 

नोडल क्लब के लिए 20 दिसम्बर तक करें आवेदन-रमा शर्मा

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles