Home / News / भारतीय महिला कबडडी टीम की कैप्टन रीतू नेगी और पुष्पा राणा को उपायुक्त सुमित खिमटा ने शॉल-टोपी भेंट कर किया सम्मानि

भारतीय महिला कबडडी टीम की कैप्टन रीतू नेगी और पुष्पा राणा को उपायुक्त सुमित खिमटा ने शॉल-टोपी भेंट कर किया सम्मानि

भारतीय महिला कबडडी टीम की कैप्टन रीतू नेगी और पुष्पा राणा को उपायुक्त सुमित खिमटा ने शॉल-टोपी भेंट कर किया सम्मानि

Ashoka time’s…15 October 23 

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज रविवार को भारतीय महिला कबडडी टीम की कैप्टन रीतू नेगी और टीम की सदस्य पुष्पा राणा को नाहन में आयोजित एक सूक्ष्म कार्यक्रम में शॉल-टोपी भेंट कर सम्मानित किया।

उपायुक्त सुमित खिमटा ने इस अवसर पर महिला कबडडी टीम के सदस्यों को एशियन खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत को स्वर्ण पदक दिलवाने के लिए सभी भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने एशियन खेल में बेहतरीन प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है।

सुमित खिमटा ने कहा कि भारतीय कबडडी टीम की कैप्टन रीतू नेगी और पुष्पा राणा सिरमौर जिला की निवासी हैं, इस एशियन खेल में देश को स्वर्ण पदक दिलाकर इन खिलाड़ियों ने सिरमौर का मान भी बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश और जिला के अन्य खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।

उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न खेल गतिविधियों में सिरमौर जिला के खिलाड़ियों ने हमेशा ही देश, प्रदेश और जिला का नाम रोशन किया है और हमें अपने सभी खिलाड़ियों पर सदैव गर्व है।

इस अवसर पर सहायक उपायुक्त विवेक शर्मा, सिरमौर कबडडी संघ के अध्यक्ष कुलदीप राणा व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

विधायक अजय सोलंकी ने 2.56 करोड़ लागत से बनने वाली जुडडा-कोटड़ी गाडा सड़क का किया भूमि पूजन

आश्विन नवरात्र के प्रथम दिन उपायुक्त सिरमौर ने माता बालासुंदरी मंदिर में की पूजा अर्चना

नाले में से बरामद व्यक्ति का शव…शव को कब्जे में ले आगामी कार्रवाई शुरू…

राजस्व विभाग में एक लाख रिश्वत मामले में विजिलेंस को सौंपी जिम्मेदारी…

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons