12.6 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

1.317 किलो ग्राम नशीला पदार्थ पुलिस ने किया बरामद…DSP मानवेंद्र ने दी जानकारी 

Ashoka Times…12 अक्टूबर 23 

पांवटा साहिब के बहराल बैरियर पर 1 किलो 300 ग्राम नशीला पदार्थ भुक्की पुलिस द्वारा बरामद की गई है एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

आरोपी की पहचान गुलखान पुत्र स्व0 शजग्गी निवासी गाँव व ड़ा0 माजरा,तह0 पाँवटा साहिब,जिला सिरमौर हि0प्र0 व उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई है।

डीएसपी मानवेंद्र ठाकुरद्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बहरहाल बैरियर के पास एक ट्रक एचपी 17 डी 5495 केले से लदा हुआ था जिसका चालक गुल खान पुत्र जग्गी निवासी माजरा बैठा हुआ था सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी डोडे चुरापोस्त और भूक्की का अवैध कारोबार करता है यदि इसी समय इसके ट्रक की तलाशी ली जाए तो भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हो सकता है जिस पर गश्त पर मौजूद asi ओम प्रकाश उसी समय पूरी टीम सहित बहराल बैरियर पर पहुंच गए बहराल बैरियर से करीब 50 मीटर की दूरी पर बाई तरफ एक ट्रक खड़ा हुआ था जिसमें केला लदा हुआ था और एक व्यक्ति बैठा था जब ट्रक की तलाशी ली गई तो चालक सीट के पीछे भगवे कलर के एक प्लास्टिक बैग में लिफाफे में गांठ लगी कुछ सामान रखा हुआ था जब उसे खोलकर देखा गया तो यह 1 किलो 317 ग्राम भूक्की पाई गई । डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

घर में घुसकर चोरों ने आभूषण और नकदी पर किया हाथ साफ…

एक लाख रुपए रिश्वत लेने वाले को किया भंगानी पटवारखाने में स्थांतरित…

32 महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या…सुसाइड नोट बरामद…. मामला दर्ज 

250 वाहनों में 60 वाहन बिना नंबर और डिफेक्टिव साइलेंसर के मिले…

सड़क दुघर्टना में 22 वर्षीय युवती की मौत… अन्य गंभीर घायल 

अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले की तैयारियां शुरू डीसी ने बुलाई बैठक

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles