Home / Crime/ Accident / घर में घुसकर चोरों ने आभूषण और नकदी पर किया हाथ साफ…

घर में घुसकर चोरों ने आभूषण और नकदी पर किया हाथ साफ…

घर में घुसकर चोरों ने आभूषण और नकदी पर किया हाथ साफ…

Ashoka time’s…12 October 23 

ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते रूद्रा कॉलोनी में एक शिक्षक के घर ताले तोडक़र सोने के आभूषण सहित नगदी चुराने का मामला सामने आया है। 

पुलिस को दी शिकायत में शतमजीव शर्मा निवासी रूद्रा कॉलोनी ने बताया कि रोजाना की तरह बुधवार को पालकवाह स्कूल में गया हुआ था। जबकि पत्नी मां के लिए इलाज के लिए शहर से बाहर गए हुए थे और बच्चे स्कूल में थे। दोपहर बाद घर लौटने पर देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा था।

जांच पड़ताल करने पर पाया कि अज्ञात शातिर ताला तोडक़र अलमारी में रखी दो सोने के टॉप्स सहित 9 हजार रुपये की नगदी चुराकर पिछले दरवाजे से भाग गए।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ब्यान दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

एक लाख रुपए रिश्वत लेने वाले को किया भंगानी पटवारखाने में स्थांतरित…

32 महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या…सुसाइड नोट बरामद…. मामला दर्ज 

250 वाहनों में 60 वाहन बिना नंबर और डिफेक्टिव साइलेंसर के मिले…

सड़क दुघर्टना में 22 वर्षीय युवती की मौत… अन्य गंभीर घायल 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons