12.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

पांवटा साहिब से निकाली जाएगी शौर्य जागरण यात्रा…

Ashoka Times…4 अक्टूबर 23 

पाँवटा साहिब में 5 अक्तूबर से शौर्य जागरण यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा विश्व हिंदू परिषद की युवा शक्ति बजरंग दल द्वारा श्रीराम जी के अयोध्या में विराजमान होने के निमित निकाली जाएगी।

अधिक जानकारी देते हुए जिला रथ यात्रा सह प्रमुख एवम जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद, जिला सिरमौर सुनील चौधरी ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि मन्दिर अयोध्या जी में रामलला विराजमान होने के निमित्त शौर्य जागरण रथ यात्रा का शुभारंभ श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के परम श्रद्धेय श्री श्री 1008 श्रीमत् परमहंस महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती जी श्री गायत्री आश्रम श्री रेणुका जी तीर्थ क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में होगा।

इसके लिए तैयारियाँ पूरी कर ली गई है। पाँवटा साहिब के श्री राम मंदिर से यह यात्रा 5 अक्तूबर से प्रारंभ होगी तथा 9 अक्तूबर को नाहन के चौगान मैदान में इसका समापन होगा। इस यात्रा के माध्यम से जिला के भक्तों को रामलला मंदिर के उद्घाटन का निमंत्रण दिया जाएगा।

यह यात्रा जिला के सभी तहसील से होकर गुजरेगी। इस मौके पर दीपक भंडारी, अधिवक्ता नरेश चौधरी, सुनील चौधरी, अतिकांत वर्मा, सुशील तोमर आदि मौजूद रहे।

फरार आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर धर दबोचा….

हिमाचल में 620 ग्राम चरस के साथ दिल्ली का व्यक्ति गिरफ्तार…

मेलों,त्योहारों की पारम्परिकता और भव्यता बनाए रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेवारी-विक्रमादित्य सिंह

आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों को मध्य नजर रखते हुए शिलाई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा चलायेगी बूथ सशक्तिकरण अभियान….

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles