15.8 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

40 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगा की आत्महत्या… मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू 

Ashoka time’s…23 September 23

हिमाचल में 40 वर्षीय व्यक्ति द्वारा पंखे से लटक कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा शव कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

मृतक व्यक्ति की पहचान पूर्ण चंद 40 वर्षीय पुत्र जोगिंदर निवासी गांव गनोर के तौर पर हुई है।हादसा पुलिस थाना जवाली के अधीन पंचायत टकोली घिरथां के गनोर का बताया जा रहा है।

मृतक की पत्नी व भाई से मिली जानकारी के अनुसार मृतक पूर्ण चंद ने शुक्रवार देर रात अपने कमरे में पंखे से रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया तथा इसका पता चलने पर उसके परिवार के सदस्य उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल जवाली ले आए।इस दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर ने मृतक की गर्दन पर निशान देखा, तो इसकी सूचना पुलिस थाना जवाली को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा मृतक की पत्नी परविता चौधरी और उनके भाई रजत कुमार के बयानों को कलमबद्ध किया।

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने 174 सीआरपीसी के तहत केस दर्ज करके शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेजा गया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद हिमाचल प्रदेश में नहीं बन पाई “पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी”…

स्थानीय निवासी घर से कर रहा था चरस बेचने का काम…ऐसे आया पुलिस के काबू…

तहसीलदार ऋषभ ने किया खाली-अछौन-नाड़ी सड़क का निरीक्षण…

हिमाचल प्रदेश के बंटी-बबली का होगा पासपोर्ट जप्त, जमानत रद्द…अमेरिका भागने की थी तैयारी 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles