11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

जल्द शुरू होगा रेणुका जी बांध का काम, दिल्ली हरियाणा को बाढ़ से मिलेगी राहत

Ashoka Times…10 September 23 Himachal Pradesh 

जिला सिरमौर के रेणुका जी में बनने वाले बांध को लेकर एक नई सूचना सामने आई है जिसमें कहा गया है कि इस वर्ष से बांध बनना शुरू हो जाएगा ।

मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय जल आयोग ने केंद्रीय मृदा एवं सामग्री अनुसंधान केंद्र और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण से दो माह के भीतर भूमि से संबंधित रिपोर्ट मांगी है। नदी का बहाव मोड़ने के लिए डेढ़-डेढ़ किलोमीटर की सुरंगों का निर्माण करने से पहले आयोग ने भूमि की ताकत जांचने का फैसला लिया है। इन दोनों संस्थानों की रिपोर्ट मिलने के बाद परियोजना के डिजाइन को फाइनल कर दिया जाएगा।

गिरी नदी पर बनने जा रहे रेणुका जी बंद से दिल्ली हरियाणा में आने वाली बाढ़ पर भी नियंत्रित किया जा सकेगा । गिरि नदी पर बनने वाले 148 मीटर (नदी के तल) ऊंचे रेणुका बांध से 24 किलोमीटर लंबी झील (परशुराम सागर) के वजूद में आने से 48 घंटे तक बाढ़ को नियंत्रित किया जा सकता है। इससे दिल्ली सहित आसपास के राज्यों में बाढ़ की स्थिति से बचा जा सकेगा।

परियोजना से हिमाचल प्रदेश को 40 मेगावाट बिजली मिलेगी, जबकि दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा और राजस्थान को पानी मिलेगा। बीते दिनों नई दिल्ली में परियोजना को लेकर हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। प्रदेश की ओर से ऊर्जा सचिव राजीव शर्मा बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश ने केंद्र सरकार से निर्माण कार्य शुरू करने के लिए 800 करोड़ रुपये का बजट मांगा।

हिमाचल में दर्दनाक हादसा… 2 महिलाओं और 1 बच्चे की मौत… गहरी खाई में गिरी कर

आपदा में जान गँवाने वालों के लिए मौन और श्रद्धांजलि…सांसद डॉ० सिकंदर कुमार पहुंचे पाँवटा साहिब 

मिश्रवाला स्कूल में 250 छात्र छात्रों के साथ स्टाफ की हुई मुफ्त जाँच 

मां बाप से जरा सी नाराज़गी पर लगा लिया गले में फंदा ….

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles