15.5 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

आपदा पश्चात आवश्यकता मुल्यांकन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण….

आपदा से हुए नुकसान का डाटा समय पर ऑनलाईन पोर्टल पर अपलोड करें विभाग-मनेश कुमार यादव

Ashoka time’s…31 August 23 

अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला आपदा प्रबन्धन सिरमौर मनेश कुमार यादव ने बताया कि आज गुरूवार को राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण द्वारा सिरमौर जिला सहित प्रदेश के 6 जिलों में आपदा पश्चात आवश्यकता मुल्यांकन (पोस्ट डिजास्टर नीड एसेसमेंट)-चरण दो, के अन्तर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय ओरियेंटेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, दिल्ली द्वारा वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से किया गया जिसमें सिरमौर जिला की ओर से अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार यादव ने जिला के विभिन्न अधिकारियों के साथ भाग लिया।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि इस प्रशिक्षण में मुख्यतः राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सीनियर कंसलटेंट अमित टंडन द्वारा आपदा के उपरांत आपदा के मुल्यांकन के लिए नुकसान की ऑन लाईन फार्म पर रिपोर्ट किस प्रकार दी जानी है इस बारे में विभागवार विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

मनेश कुमार यादव ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि आपदा पश्चात आवश्यकता मूल्यांकन डाटा को राष्ट्रीय आपदा प्राधिकरण द्वारा 30 सितम्बर 2023 तक अंतिम रूप दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रथम सितम्बर से डाटा का मूल्यांकन कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है और 10 सितम्बर 2023 से पूर्व नुकसान के इस डाटा को इसको अंतिम रूप से प्रस्तुत किया जायेगा।

अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपदा में हुए नुकसान सम्बन्धी रिपोर्ट के डाटा को समय पर निर्धारित फार्म पर ऑनलाईन अपलोड करना सुनिश्चित बनायें।

इस एक दिवसीय आनलाईन प्रशिक्षण कार्यक्रम मे‌ जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, उप निदेशक कृषि, राजेन्द्र ठाकुर, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति राजीव महाजन, जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. विनोद संगल, उप निदेशक उच्च् शिक्षा कर्म चंद, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा राजीव ठाकुर, राजीव टेगटा एसएमएस उद्यान, जिला आपदा प्रबन्धंन प्राधिक के राजन कुमार और अरविंद चौहान के अलावा लोक निर्माण, विद्युत, हिमुडा, व अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

नशे मे हुड़दंग मचाने वाले Driver की हल्की धुनाई, लोगों ने किया Police के हवाले…

पांवटा थाना के सामने दुकान से गल्ला उठा ले गए चोर…CCTV में हुए कैद…

सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह प्रतिबंधित, 

आपदा में अवसर… रिश्वत लेते पटवारी को विजिलेंस ने लिया हिरासत में…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles