Home / News / 7 पंचायतों को जनजातीय दर्जा नहीं दिए जाने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी…

7 पंचायतों को जनजातीय दर्जा नहीं दिए जाने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी…

7 पंचायतों को जनजातीय दर्जा नहीं दिए जाने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी…

बैठक में कई प्रधान उपप्रधान और मौजूद लोग रहे उपस्थित…

Ashoka Times…

विधानसभा क्षेत्र पांवटा साहिब में आधा दर्जन पंचायतों को जनजातीय दर्जा नहीं दिए जाने को लेकर गुस्सा देखने को मिल रहा है गोरखुवाला हनुमान मंदिर में सभा का आयोजन किया गया। गिरिपार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पंचायतों के व्यक्तियों ने इस बैठक में भाग लिया ।

बैठक की अध्यक्षता विनय कुमार सोनू की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में 7 पंचायतों के लोगों ने भाग लिया । उन्होंने कहा कि यदि डोबरी सालवाला, गोरखुवाला, मानपुर देवड़ा, सिंघपूरा, भंगानी, गोजर, खोदरी माजरी को जनजातीय दर्जे में शामिल नहीं किया जाता है तो वह आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे।

भाजपा मंडल अध्यक्ष पर फर्जी कृषक प्रमाण पत्र बनाने के आरोप लगाते मनीष तोमर

भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने बनवाया फर्जी कृषक प्रमाण पत्र…मनीष 

हालांकि बैठक में निर्णय लिया गया यदि हमारी मांगों को सरकार द्वारा नहीं माना गया इसका विरोध वह शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे। इन सभी सात पंचायतों को एसटी का दर्जा नहीं दिया जाता आने वाले चुनाव में इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ सकता है इस बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जनजातीय दर्जा तो सरकार द्वारा इन पंचायतों को दिया गया है। लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा एसटी का पूर्ण दर्जा नहीं दिया गया। आने वाले समय में इसका नुकसान हमारी आने वाली नौजवान पीढ़ी के ऊपर इसका प्रभाव पड़ेगा।

मनीष तोमर ने उठाए उन पंचायतों पर सवाल जिन्हें नहीं मिला जनजातीय दर्जा

गिरीपार की कई पंचायतें जनजातीय दर्जे से रह गई मेहरूम…ऊर्जा मंत्री दें जवाब…मनीष 

इस सभा में संदीप प्रधान, मानपुर देवड़ा, विनय कुमार पूर्व प्रधान गोरखुवाला, धनवीर उपप्रधान, गोरखुवाला, विशाल चौधरी (छोटू),सालवाला मंगी राम, विपिन शर्मा, हुकम सिंह, प्रशांत प्रदीप, प्रवीण, रविंदर, बंटी, मस्तराम, सुरजीत मनीष, विकास आदि लोग ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons