Home / News / वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध….

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध….

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध….

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस…

Asokatime’s…. 23September

जिला बिलासपुर महिला पुलिस थाना के तहत युवती ने एक युवक पर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगाया है।

पीड़ित युवती ने बताया कि युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी दे कर जबरन उसके साथ संबंध बनाएं।

युवती ने बताया है कि युवक उसको कई दिनों से मैसेज करके परेशान कर रहा था और कहा कि उसके पास उसका एक वीडियो है। युवक फ्रेंडशिप करने के लिए दबाव डालने लगा।

इस पर जब युवती ने मना किया तो उसने वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। युवक ने इसके बाद युवती को फ़ोन कर गांव के नजदीक राशन डिपो के समीप बुलाया जहां युवक ने लड़की की इज्जत लूट ली। युवती का कहना है कि वह मानसिक दबाव में आ गई थी और वह घर छोड़कर चली गई थी।

पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons