13.2 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

8.47 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार…

Ashoka time’s…30 December

जोगिंदर नगर के बस्सी थाना टीम ने नाकाबंदी के दौरान कार सवार दो युवकों से 8.47 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

बस्सी चौकी की टीम ने बीते रोज वाहनों की चेकिंग के लिए चल्हारग में नाकाबंदी की थी। इस दौरान टीम ने बसाही धार की तरफ से आ रही कार ( HP29B-5274) को तलाशी के लिए रोका।तलाशी लेने पर पुलिस ने कार के डैशबोर्ड से 8.47 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

आरोपी युवकों की पहचान राकेश कुमार ( 37) पुत्र ओमप्रकाश गांव व डा.जलपेहड़ तह.जोगिंदर नगर व नितिश कुमार( 33) पुत्र सतीश कुमार गांव व डा.भराड़ू तह.जोगिंदर नगर के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 29 तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है । डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles