13.5 C
New York
Saturday, October 24, 2026

दलित परिवार को मंदिर में पूजा नहीं किए जाने को लेकर मामला दर्ज… मंदिर कमेटी ने आरोप निकारे…

महाशिवरात्रि पर दलित परिवार को नहीं करने दी जा रही थी पूजा…

Ashoka Times…

हिमाचल प्रदेश में एक परिवार को मंदिर में जाने से ना केवल रोका गया बल्कि उन्हें नीची जात का क्या कर मंदिर प्रांगण से बाहर कर दिया गया मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से जुड़ा है यह परिवार महाशिवरात्रि के मौके पर पूजा करने के लिए मंदिर में आया था जिन्होंने कमेटी पर यह आरोप लगाए।

हिमाचल प्रदेश के मंडी में महाशिवरात्रि के मौके पर एक परिवार को पूजा करने के लिए मंदिर में नहीं घुसने देने का मामला सामने आया है। वजह यह परिवार दलित है। परिवार को मंदिर में घुसने से मंदिर कमेटी के 6 सदस्यों ने रोका जिनमें 4 महिलाएं थीं। परिवार ने इसे लेकर सुंदरनगर थाने में केस दर्ज कराया है।

मंडी जिले के नाल गांव के रहने वाले खेमचंद उर्फ अजय की ओर से पुलिस थाने में दी गई शिकायत के अनुसार, महाशिवरात्रि के मौके पर अन्य लोगों की तरह वह भी अपने परिवार के साथ गांव के शिव मंदिर में पूजा करने गया। जब परिवार के सदस्य मंदिर की सीढ़िया चढ़ने लगे तो वहां मौजूद मंदिर कमेटी के 6 सदस्यों ने उन्हें रोक दिया।

खेमचंद ने अपनी शिकायत में कहा कि मंदिर कमेटी के जिन लोगों ने उन्हें रोका, उनमें परसराम, नन्द लाल, किशोरी, प्रेमा, मीना देवी और रोशनी देवी शामिल थीं। इन लोगों ने कहा कि उसका परिवार दलित जाति से है इसलिए वह मंदिर में आकर पूजा नहीं कर सकता। यही नहीं, मंदिर कमेटी के लोगों ने उसके परिवार को जातिसूचक शब्द कहे। इन लोगों का कहना था कि अगर वह मंदिर की सीढियां चढा तो पूरा मंदिर ही अछूत हो जाएगा.

वही मंदिर कमेटी के अध्यक्ष परशुराम ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि शिव मंदिर सभी का है इसमें किसी को भी रोके जाने की कोई घटना उनके संज्ञान में नहीं है अगर ऐसी कोई घटना हुई है तो वह इसका खंडन करते हैं।

फिलहाल पुलिस ने एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले में जांच की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल…उपेक्षित वरिष्ठ नागरिकों, अनाथ बच्चों, और निराश्रित महिलाओं के लिए बड़ा फैसला… 

ABCL कम्पनी कर रही नियमों का उलंघन…नो एंट्री टाइम में चल रहे डंपर… 

पांवटा साहिब SHO पर लगे गंभीर आरोप…DGP हिमाचल ने दिए जांच के आदेश… 

पांवटा साहिब में कुत्ते ने नोच खाई महिला हालत गंभीर… 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles