13.5 C
New York
Saturday, October 24, 2026

ABCL कम्पनी कर रही नियमों का उलंघन…नो एंट्री टाइम में चल रहे डंपर…

डीएसपी बोले बच्चों की जान से खिलवाड़ नहीं…कार्रवाई के निर्देश 

Ashoka Times…

पांवटा साहिब के देवी नगर मार्ग पर ABCL कम्पनी लगातार नियमों का उलंघन करते हुए स्कूली बच्चों की जान ख़तरे में डाल रही है।

दरअसल विश्वकर्मा से लेकर रामपुर घाट तक डीसी सिरमौर द्वारा टाइम जोन निर्धारित किया है जिसके तहत इस मार्ग पर सुबह 6 बजे से लेकर रात 9 बजे तक भारी वाहनों का चलना प्रतिबंधित है रात 9 बजे से लेकर सुबह 6बजे तक भारी वाहनों के लिए ये रास्ता खुला रहता है।

SDM ने दी छूट….

ABCL कम्पनी को 707 निर्माण कार्य के चलते कुछ राहत दी गई है जिसमें इस कम्पनी के ट्रक सुबह 10 बजे से 1:30 दोपहर 3:30 से शाम 5 बजे तक और शाम 6 बजे से 7 बजे तक सिर्फ कम्पनी के ट्रक चल सकते हैं लेकिन कम्पनी लगातार नियमों को तोड़ते हुए बच्चों की जान जोखिम में डाल रही है सुबह जिस वक्त बच्चों के स्कूल जाने का टाइम होता है उस वक्त भी ए बी सी एल कंपनी के ट्रक इस मार्ग पर चलते दिखाई देते हैं दोपहर के 3:30 बजे से पहले भी डंपर चलते दिखाई देते हैं जोकि साफ-साफ प्रशासनिक आदेशों के साथ आम नागरिक के जीवन से भी खिलवाड़ है।

बता दें कि इस मार्ग पर 5 बड़े स्कूल है जिसमें हजारों बच्चे पैदल ही आते जाते हैं ऐसे में 15 फीट के इस सड़क पर जब कोई डंपर चलता है तो चलने तक के लिए कोई जगह नहीं बचती है ऐसे में विशेष तौर पर स्कूली बच्चे बुजुर्ग और महिलाओं की जान हमेशा खतरे में पड़ी रहती है।

वही इस बारे में डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने कहा कि पहले भी नो एंट्री जोन में समय से पूर्व चलने की शिकायतें मिल रही है पुलिस को विशेष तौर पर निर्देश दिए गए हैं कि वह सख्ती के साथ नियमों का पालन करवाएं उन्होंने कहा कि जिन ट्रकों की वीडियो फुटेज समय सारणी के अनुसार नहीं आई है उनके भी चालान किए जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles