20.1 C
New York
Monday, October 26, 2026

50 ग्राम स्मैक और 10 लाख रुपए से अधिक कैश के साथ व्यक्ति गिरफ्तार…

सिरमौर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ….

Ashoka Times…

पोंटा साहिब की पलोहड़ी पंचायत में नशे का बड़ा कारोबार चलाया जा रहा था जिस पर पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है लंबे समय बाद 50 ग्राम स्मैक के साथ 10 लाख रुपए जैसी बड़ी रकम भी पुलिस ने बरामद कर ली है ।

SP सिरमौर रमन मीणा ने बताया कि पांवटा साहिब की पलहोड़ी पंचायत में एक बड़े स्मैक माफिया पर पुलिस नजर बनाए हुए थी सूत्रों से पुख्ता जानकारी मिलते ही पुलिस ने रेड की इस दौरान दीन मोहम्मद उम्र 35 साल नामक व्यक्ति से 50 ग्राम स्मैक और 10,86900 रूपये बरामद किए गए हैं।

बता दें कि पांवटा साहिब में बड़े ड्रग माफिया बहुत कम पुलिस के शिकंजे में आए हैं अक्सर खरीद कर ले जाते वक्त नशे के आदि या पेडलर ही पुलिस के शिकंजे में आते हैं यह पहली बार जब कमर्शियल क्वांटिटी में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।

SP सिरमौर ने बताया कि पिछले महीने हरियाणा के लोग भी आए थे इसके खिलाफ कार्रवाई की फ़रियाद ले कर । यह निकटवर्ती यमुनानगर जिले में भी नशे का कारोबारी था।

बता दें कि पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 9 और 10 में बड़े ड्रग माफिया लगातार पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे हैं लगातार स्मैक जैसी खतरनाक नशे की सामग्री को बेचा जा रहा है उत्तराखंड में पांवटा साहिब के तीन ऐसे बड़े स्मैक माफिया गिरफ्तार हुए हैं जिनके पास से लाखों रुपए की कमर्शियल स्मैक बरामद की गई है । पिछले 6 महीनों में गिरफ़्तार लोगों से बड़ी क्वांटिटी में स्मैक बरामद की गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles