16.5 C
New York
Friday, October 30, 2026

*5 नवंबर को कफोटा में निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ करेंगे हर्षवर्धन चौहान*

*औद्योगिक इकाइयों द्वारा सीएसआर के अंतर्गत रोटरी क्लब पांवटा के माध्यम से आयोजित होगा चिकित्सा शिविर*

Ashoka time’s….3 November 23 

पांवटा साहिब 03 नवंबर – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा में 5 नवंबर को प्रातः 09.00 बजे से 04.00 बजे तक निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है इस चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ उद्योग, संसदीय कार्य एवम् आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान द्वारा किया जायेगा।

रोटरी क्लब पांवटा साहिब की अध्यक्षा कविता गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया की यह निशुल्क चिकिस्ता शिविर उद्योग मंत्री के आदेशानुसार सीएसआर के अंतर्गत विभिन्न औद्योगिक इकाइयों की सहायता एवं सहयोग से क्षेत्र वासियों की सुविधा के लिए आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस शिविर में मुख्यतः विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा क्षेत्र के लोगों का मुफ्त प्रशिक्षण किया जायेगा तथा निशुल्क दवाईयों का वितरण किया जायेगा। शिविर के दौरान आंखों की जांच तथा चश्मों का मुफ्त वितरण, महिलाओं में कैंसर की जांच मैमोग्राफी मशीन द्वारा की जायेगी।इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायतों द्वारा चिन्हित दिव्यांगों को व्हीलचेयर, बैशाखियों इत्यादि भी वितरित की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों व नज़दीकी ग्राम पंचायतो के लोगों से इस निशुल्क चिकित्सा शिविर में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की।

* पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी लाईसैंस प्राप्त करें विक्रेता- गुंजीत चीमा*

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका मेला आगामी 22 से 27 नवंबर तक….

दर्दनाक हादसा… चार महिला सहित चालक की मौत… छः गंभीर घायल 

युवती के साथ एक लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी… मामला दर्ज

विद्युत लाइनों की मुरम्मत कार्य के चलते 4 नवम्बर को विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद….

सिरमौर में होगी करियर अकादमी की टैलेंट सर्च परीक्षा, ये होंगे परीक्षा केंद्र

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles