10.9 C
New York
Monday, October 26, 2026

पुर्व चेयरमैन और पार्षद के बीच सरे बाजार हाथापाई…..

पुर्व चेयरमैन ने लगाए सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के आरोप…पार्षद ने नकारे

Ashoka Times….

पांवटा साहिब वार्ड नंबर 8 के पार्षद और पूर्व चेयरमैन के बीच सरे-बाजार धक्का मुक्की का मामला सामने आया है. जिसको लेकर दोनों ही पक्षों ने शिकायत दर्ज करवाई है

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 8 मुख्य बाजार की सड़क में बने चैंबर को लेकर बात इतनी बढ़ गई कि नौबत हाथापाई तक आ गई।

संजय सिंघल ने लगाए घटिया सामग्री डालने के आरोप कहां दिखावे के लिए क्रेशर बजरी और लगाने के लिए मिट्टी और गटका किया जा रहा था इस्तेमाल…. आरोप 

पांवटा साहिब में एक व्यक्ति से छीने 45000 रूपय… पुलिस ने किया गिरफ्तार  

पार्षद वार्ड नंबर 8 डॉक्टर रोहतास नांगिया ने कहा कि पूर्व में चेयरमैन रहे नगर परिषद संजय सिंघल जनहित काम में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं उन्होंने बताया कि उनकी दुकानों के सामने एक चेंबर है इस चेंबर को हम लोहे के धड़कनों से ढकवा रहे थे लेकिन उन्होंने मना कर दिया उन्होंने सीमेंट सेल्फ डालने के लिए कहा हमने वह भी डलवा दी लेकिन इस सेल्फ में कोई सुराख नहीं था जिसके कारण पानी ट्रेन लाइन में नहीं जा रहा था जब हमने इस चैम्बर की सैल्फ में सुराख करवाना चाहा तो पूर्व में चेयरमैन रहे संजय सिंघल भड़क गए और उन्होंने वहां मौजूद मजदूर को डराना धमकाना शुरू कर दिया।

संजय सिंघल ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप…

वहीं संजय सिंघल ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके घर के सामने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा था ।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदार क्रेशर की बजरी लगाने के नाम पर मिट्टी और गटका सड़क निर्माण में इस्तेमाल कर रहा था और पार्षद रोहताश नांगिया देखकर भी इसे नजरअंदाज कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी शिकायत के बाद क्रेशर की बजरी का इस्तेमाल हुआ है लेकिन उससे पहले पूरी सड़क में मिट्टी नुमा गटका डालकर तैयार किया गया है जिसकी जांच करवाई जा सकती है ताकि इस भ्रष्टाचार का खुलासा हो पाए।

क्यों बिगड़ी बात….

उन्होंने कहा कि उनके घर के सामने एक चैंबर पर लोहे के एंगल के ढक्कन लगाने की बात की जा रही थी उन्होंने इसलिए मना कर दिया क्योंकि अक्सर यह लोहे के चेंबर ढक्कन चोरी हो जाते हैं और कई कई दिनों तक फिर चैंबर का मुंह खुला रहता है लोग उसमें गिरते हैं और जख्मी होते हैं। उन्होंने कहा कि जब वह चेयरमैन थी तो उन्होंने चंद्रपुर लोहे के ढक्कन वाला एक्सपेरिमेंट किया था जो सफल नहीं हो पाया था।

बता दें कि दोनों ही पक्षों की ओर से पुलिस स्टेशन में शिकायतें सौंपी गई हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles