12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

पांवटा साहिब के “अमन वशिष्ट” बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट…

इकलौते बेटे ने किया पिता का सपना साकार…

Ashoka Times….13 December 

पांवटा साहिब के अमन विशिष्ट भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात हुए हैं देहरादून में होने वाली पासिंग परेड में हिस्सा लेने के बाद उनके कंधों पर लेफ्टिनेंट की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

 

बता दें कि पांवटा साहिब के अमन वशिष्ट “द स्कॉलर्स होम” के छात्र रहे हैं और आज इस बड़े मुकाम पर पहुंचे हैं जहां प्रदेश ही नहीं देश उन पर गर्व कर सकता है।

लेफ्टिनेंट अमन वशिष्ट अपनी मां के साथ गर्व के क्षण सांझा करते हुए…

सीएम सुक्खू ने बदले जयराम सरकार के निर्णय….पढ़िए किन निर्णयों पर होगी अब समीक्षा… 

लेफ्टिनेंट अमन वशिष्ठ के पिता राजेश शर्मा और माता प्रीति शर्मा और बहन गुन्निका शर्मा ने देहरादून में पासिंग परेड के बाद अमन वशिष्ट के कंधों पर स्टार सजाए और बेहद खुशी के पलों को हमारे साथ साझा किया। बड़े फक्र की बात है कि इस परिवार ने अपने इकलौते बेटे को देश की सेवा करने के लिए भारतीय सेना में भेजा है। अमन की बड़ी बहन जर्मनी में साइंटिस्ट है और अपने भाई की पासिंग परेड देखने के लिए विशेष तौर पर भारत लौटी थी।

बता दें कि इस पद को पाने के लिए अमन वशिष्ट ने डेढ़ वर्षों तक कड़ी मेहनत करके इन पलों को हासिल किया है भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर पहुंचने के लिए बेहद सख्त परीक्षण से गुजरना पड़ता है जिसमें अमन वशिष्ट सफल हुए।

इस बारे में जानकारी देते हुए अमन वशिष्ट की माता प्रीति शर्मा जोकि गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में कई वर्षों से टीचर हैं और बच्चों का भविष्य संवार रही है उन्होंने बताया कि अमन के पिता और हमारा सपना था कि वह भारतीय सेना का हिस्सा बने ताकि सिर्फ हम ही नहीं देश भी उस पर गर्व कर पाए आज अमन ने परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

कुर्सी संभालते ही निर्णयों को पलटना तानाशाही….जयराम 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles