14.6 C
New York
Friday, October 23, 2026

ट्रैक्टर चालक ने कुचले मासूम बच्चे के दोनों पांव…मामला दर्ज….

अधिकतर सड़कों पर दौड़ने वाले ट्रैक्टर अवैध खनन में संलिप्त ?

Ashoka Times…

पांवटा साहिब के भगवानपुर के रहने वाले आबिद अली ने शिकायत करते हुए बताया कि बीते कल 5:00 बजे के करीब उनका 5 वर्षीय बेटा घर के पास सड़क किनारे खेल रहा था इस दौरान लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए प्रवेज ने उनके बेटे के दोनों पांव पर ट्रैक्टर के अगले टायर चढ़ा दिए जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हुआ है।

उन्होंने बताया कि ट्रेक्टर नम्बर H.P17G 4989 चढ़ा दिया ड्राईवर ने इसे आपना नाम प्रवेज भुपपुर का रहने वाला बताया है जिसने लापरवाही से ट्रैक्टर चला कर इसके बेटे को चोट पहुचाई है।

मां ने फेरी आंखें…समाज सेवी और डॉक्टर्स बने प्रीति के लिए फरिश्ता… 

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत… जांच में जुटी पुलिस

वही इस बारे में एसडीपीओ रमाकांत ठाकुर ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

आपको बता दें कि कुछ रोज पहले ही पांवटा साहिब के एक और गांव में बच्चे को ट्रैक्टर ने कुचल दिया था जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी दर्शन सड़कों पर ऐसे ट्रैक्टर भाग रहे हैं जिनके ना तो कागज है और ना ही इनको चलाने वाले चालकों के पास लाइसेंस अधिकतर ट्रैक्टर अवैध खनन में संलिप्त रहते हैं जिसके कारण यह तेजी से अपने गंतव्य की ओर दौड़ते हैं और हादसों को जन्म देते हैं।

कॉलेज छात्रों के बीच झड़प 2 घायल… हवाई फायरिंग के लगाए आरोप 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles