13.3 C
New York
Friday, October 23, 2026

कॉलेज छात्रों के बीच झड़प 2 घायल… हवाई फायरिंग के लगाए आरोप

Ashoka Times…29 November 

पांवटा साहिब कॉलेज में दो गुटों के बीच झगड़े के दौरान दीपांशु राणा और जतिन घायल हो गए घायलों का उपचार पांवटा सिविल अस्पताल में किया गया है ।

बताया जा रहा है कि एबीवीपी और एसएफआई के छात्रों के बीच यह झड़प हुई है जिस पर डंडो का इस्तेमाल भी किया गया है। वही कुछ छात्रों ने बताया कि बाहरी और पुराने छात्र नेताओं के कारण कॉलेज में अक्सर भावनाएं भड़काने का काम किया जाता है जिसके कारण तनाव भरा माहौल बन जाता है।

वहीं एबीवीपी के कॉलेज इकाई अध्यक्ष प्रिंस ठाकुर ने बताया कि सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पांवटा इकाई के कार्यकर्ता अपने महा विद्यालय क्लास लगाने के बाद जब गेट पर पहुंचे उन्होंने देखा कुछ बाहरी शरारती तत्व महाविद्यालय परिसर के बाहर डंडे के साथ खड़े हुए हैं जैसे ही विद्यार्थी परिषद पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिपांशु राणा गेट के पास पहुंचे तो उन्होंने उन पर हमला कर दिया इसमें दीपांशु के सिर पर गंभीर चोट आई है लड़ाई में जतिन व अन्य छात्रों को भी थोड़ी बहुत चोटें आई। उन्होंने कहा कि काॅलेज में माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है

दूसरे पक्ष ने लगाए फायरिंग के आरोप…

इस पूरे मामले में अमनदीप सिंह ने आरोप लगाए कि आरोपी छात्र नेता कई दिनों से उसके साथ बदसलूकी कर रहा थे उनकी लाख कोशिशों के बाद भी वह उनके धर्म के बारे में और उनके बारे में तंज कस रहा थे जिसके उसके पास सबूत भी है ।

उन्होंने आरोप लगाया कि दिन में जिन लोगों ने उनके साथ मारपीट की उन्होंने उनके घर के बाहर फायरिंग भी की है हवाई फायरिंग का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जब वह घर जा रहे थे तो के घर के बाहर हवाई फायरिंग की गई। इस मामले में हरविंदर सिंह ने डीएसपी रमाकांत ठाकुर को शिकायत भी सौंपी है इसमें उन्होंने कहा है कि वह जब घर की ओर जा रहे थे तो किसी ने गाड़ी से घर की तरफ फायरिंग कर दी हालांकि पुलिस अब आरोपों की सत्यता का पता लगाने में जुट गई है ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles