12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

31 पदों पर शास्त्री अध्यापकों की बैचवाइज भर्ती…

Ashoka time’s…4 January 24

प्रारम्भिक शिक्षा विभाग ज़िला सोलन के माध्यम से शास्त्री अध्यापकों के 31 पदों पर बैचवाइज अनुबंध आधार पर भर्ती के लिए काउंसलिंग अब 10 जनवरी, 2024 को उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोलन के कार्यालय में प्रातः 11.00 बजे होगी। यह जानकारी उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोलन संजीव कुमार ने दी।

संजीव कुमार ने कहा कि इन पदों के लिए काउंसलिंग पहले 17 नवम्बर, 2023 को निर्धारित की गई थी, लेकिन प्रारम्भिक शिक्षा हिमाचल प्रदेश के दिशा-निर्देशों के अनुसार काउंसलिंग पर रोक लगा दी गई थी। उन्होंने कहा कि जिन अभियार्थियों ने 17 नवम्बर, 2023 को काउंसलिंग में भाग लिया था, उन्हें दोबारा काउंसलिंग में भाग लेने की आवश्यक नहीं है। उन्होंने कहा कि 10 जनवरी, 2024 को आयोजित होने वाली काउंसलिंग में केवल वही उम्मीदवार भाग लें जिनकी काउंसलिंग अभी तक नहीं हुई है।

उप निदेशक ने कहा कि शास्त्री के इन 31 पदों में से 12 पद अनारक्षित, 07 पद अनुसूचित जाति, 01 पद अनुसूचित जनजाति, 04 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 04 पद आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग, 01 पद अनुसूचित जाति (बीपीएल), 01 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (बीपीएल) तथा 01 पद अनुसूचित जनजाति (बीपीएल) श्रेणी में से भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतिम वरियता सूची निदेशालय स्तर पर बीएड के बैच आधार पर तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि चयनित उम्मीदवारों की वरियता एवं उनके द्वारा दी गई प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति के लिए ज़िला का निर्धारण किया जाएगा।

संजीव कुमार ने कहा कि उम्मीदवार अपने गृह ज़िला में ही काउंसलिंग के लिए उपस्थित हो सकते हैं। अन्य ज़िले का कोई भी उम्मीदवार काउंसलिंग में भाग नहीं ले सकता है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को अपने गृह ज़िला में ही काउंसलिंग में भाग लेना होगा और अपने गृह ज़िला में ही सभी 12 ज़िलों की प्राथमिकताएं देनी होगी। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार का गृह ज़िला उसके द्वारा प्रस्तुत हिमाचली प्रमाण पत्र के अनुसार मान्य होगा।

उप निदेशक ने कहा कि इस चयन प्रक्रिया में वही उम्मीदवार भाग ले पाएंगे जो भर्ती एवं पदोन्नति नियम तथा अब तक राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद द्वारा जारी अधिसूचनाओं के तहत निर्धारित योग्यता पूर्ण करते हों। उन्होंने कहा कि काउंसलिंग से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी निदेशालय प्रारम्भिक शिक्षा व समस्त ज़िला के उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय की वेबसाईट पर उपलब्ध है।

मुख्यमंत्री का नाहन चैगान में 6 जनवरी को विशाल कार्यक्रम

रेणुका जी क्षेत्र के मायना बाग़ में एक करोड़ की लागत से बनेगा डॉक्टर प्रेम सिंह मेमोरियल स्टेडियम 

सुक्खू सरकार को बड़ा झटका सीपीएस को नहीं होगी मंत्रियों जैसी शक्तियां….

सभी विकास कार्यों को समय पर पूरा करना सुनिश्चित बनायें अधिकारी -विनय कुमार

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles